{"_id":"95e59b9658dad0706fdd34ac41509fb6","slug":"17-couples-tied-the-knot-at-the-ceremony-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समारोह में विवाह बंधन में बंधे 17 जोडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समारोह में विवाह बंधन में बंधे 17 जोडे़
अमर उजाला, उन्नाव
Updated Sun, 14 Feb 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा के तत्वावधान में आयोजित 23वें सामूहिक विवाह समारोह में 17 जोड़ों का विवाह व 122 बटुकों का यज्ञोपवीत संस्कार कराया गया। इसके अलावा कई बच्चों का मुंडन, कर्णछेदन, विद्यारंभ व अन्नप्रासन संस्कार भी करवाए गए।
विज्ञापन
शनिवार को नगर के पीडी नगर स्थित सामुदायिक भवन वृद्धाश्रम मेें अखिल भारतीय राष्ट्रीय ब्राह्मण महासभा की ओर से सामूहिक विवाह व यज्ञोपवीत संस्कार का आयोजन किया गया। आयोजन में सुबह से ही लोगों का पहुंचना शुरू हो गया था। इसमें कुल 17 जोड़े एक-दूसरे के साथ जीवन बिताने की शपथ के साथ विवाह बंधन में बंधे। इसके अलावा 122 बटुकों का यज्ञोपवीत हुआ। आचार्य पं. कृष्ण कुमार बाजपेई, पं. अभिनव बाजपेई, पं. विनोद तिवारी के साथ 21 आचार्यों ने संस्कार संपन्न कराए गए। आचार्यों ने एक ओर जहां नव विवाहित जोड़ों को एक दूसरे के साथ खुशी से जीवन बिताने की शपथ दिलाई वहीं दूसरी ओर बटुकों को गायत्रीमंत्र की दीक्षा देकर ब्रह्मचर्य का पालन करने की प्रेरणा दी। इसमें महासभा की ओर से कन्याओें को आवश्यक ज्वैलरी, गृहस्थी में उपयोग होेने वाली वस्तुओं के अलावा अन्य जीवनोपयोगी वस्तुएं दानकर विदा किया गया। समारोह में सदर विधायक पंकज गुप्ता, रामचंद्र गुप्ता, पूर्व सांसद अन्नू टंडन, पप्पू अवस्थी, हरि शंकर त्रिपाठी, पंकज त्रिपाठी, गुरुप्रसाद त्रिपाठी, रमेशचंद्र शुक्ला, कन्हैया अवस्थी, सभासद अंजू पांडेय आदि लोगों ने विशेष सहयोग किया। इस मौके पर संस्था के संरक्षक मन्नालाल त्रिपाठी, ओमप्रकाश मिश्रा, दुर्गाशंकर त्रिवेदी, मूलचंद्र शुक्ल, बृजेश द्विवेदी, श्रीशंकर मिश्रा, रमेशचंद्र शुक्ला, कौशलेंद्र प्रताप मिश्रा, प्रकाश नारायण शुक्ला, बृजेश पांडेय ने सराहनीय सहयोग किया।
विज्ञापन