{"_id":"5ca3aed7bdec2213f4135bed","slug":"141554230999-unnao-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क, बिजली, पानी के साथ ही मजबूत सरकार की जरूरत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क, बिजली, पानी के साथ ही मजबूत सरकार की जरूरत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उन्नाव। शहर के रेलवे स्टेशन रोड पर मंगलवार की सुबह अमर उजाला महासंग्राम का चुनावी रथ पहुंचते ही चाय पर चर्चा के दौरान प्रबुद्धजनों व युवाओं ने मुखर होकर अपनी बात रखी। जिले में रोजगार व उच्च शिक्षा के पर्याप्त संसाधन न होने पर सरकार को घेरा। वहीं आम लोगों ने शहर की जाम की समस्या को चुनाव में मुद्दा बनाने की बात कही। इसके अलावा पूर्व की सरकारों की अपेक्षा बीते पांच सालों में विकास की रफ्तार बढ़ने के दावे भी किए।
चाय पर हुई चर्चा के दौरान युवाओं ने कहा कि उच्च शिक्षा के लिए इंजीनियरिंग कालेजों की व्यवस्था सुनिश्चित हो। युवा शिक्षित हो जाएगा तो देश खुद ही बदल जाएगा। इसके अलावा सर्जिकल व एयर स्ट्राइक की प्रशंसा करते हुए देश का प्रधानमंत्री के नाम पर पहली पसंद मोदी को बताया है। साथ ही प्रबुद्ध वर्ग ने बिजली, पानी, सुरक्षा व स्वास्थ में बड़े स्तर पर बदलाव की जरूरत बताई है। इस दौरान कुछ ने भाजपा सरकार को अब तक की सफलतम सरकारों में गिनाया। वहीं कईयों ने विकास को कागजों तक सीमित रहने का दावा कर पोल खोली। इसके अलावा आम शहरियों ने शहर की ट्रैफिक व्यवस्था न सुधरने पर चुनाव में हिसाब बराबर करने की बात कही। इस दौरान सभासद ब्रजेश पांडेय, शिवप्रकाश, राजेश, योगेश, केशव भी मौजूद रहे।
शहर के डीएसएन कालेज में छात्र-छात्राओं के साथ सरकार के विकास के साथ ही शिक्षा में बदलाव की जरूरत पर छात्र-छात्राओं के साथ हुई चर्चा में छात्रों ने बेबाकी से बात रखी। छात्रों ने इंजीनियरिंग व मैनेजमेंट कालेजों की आवश्यता की बात कही। इसके अलावा कौशल विकास मिशन व स्टार्टअप इंडिया अभियान की सराहना की। वहीं छात्राओं ने सुरक्षा पर चिंता जाहिर करते हुए पुलिस के सिस्टम को मजबूत करने की जरूरत बताई।
विज्ञापन
बीएड की छात्रा प्रीती शुक्ला ने कहा कि उनकी केंद्र सरकार से अपेक्षा है कि युवाओं को आगे बढ़ाने के लिए प्रयास करे। बेरोजगारी सबसे बड़ी समस्या है। इसके लिए युवाओं को रोजगार के संसाधन मुहैय्या कराना जरूरी है। अभिषेक ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत व सरल बनाया जाए। जिससे युवा शिक्षित होकर रोजगार से जुड़ सके। छात्र
शिवांकर ने शिक्षक भर्ती को तत्काल अंतिमरूप देने की बात कही। वहीं शिवगुप्ता ने कहा कि सरकारी नौकरियों में भृष्टाचार हावी है, इससे प्रतिभाएं पिछड़ रही हैं। अनिरुद्ध कुमार ने चुनाव में विकास के साथ ही शैक्षिक सिस्टम में सुधार का मुख्य मुद्दा होना चाहिए। छात्रा शिवांगिनी कनौजिया, निरमा देवी, शिवांगिनी ने कहा कि महिला सुरक्षा अभी भी बड़ा मुद्दा है। बढ़ते अपराधों के बीच महिलाओं को सुरक्षित रह पाना मुश्किल हो रहा है। जिससे शाम होते ही मां-बाप बेटियों को घर से बाहर नहीं निकलने देते। कहा कि कानून को और सख्त करने के साथ ही पुलिस सुरक्षा तंत्र को मजबूत करना जरूरी है। छात्र-छात्राओं ने मोदी सरकार में बदलाव को भी स्वीकार किया। इस दौरान कालेज प्राचार्य डा. मानवेंद्र सिंह, डा. विपिन सिंह, डा. सुनील कुमार भी मौजूद रहे।