{"_id":"5d8e54628ebc3e93da788279","slug":"this-is-the-reason-for-rain-in-purvanchal-from-this-day-the-weather-can-change","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पूर्वांचल के जिलों में अभी तीन दिन और होगी भारी बारिश, जानिए कारण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पूर्वांचल के जिलों में अभी तीन दिन और होगी भारी बारिश, जानिए कारण
Sat, 28 Sep 2019 12:31 AM IST
गीतार्जुन गौतम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वाराणसी
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 28 Sep 2019 12:31 AM IST
विज्ञापन
वाराणसी में शुक्रवार को बीएचयू सरसुन्दरलाल चिकित्सालय परिसर में बारिश और जलभराव से परेशान रहे वाहन चालक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्वांचल के जिलों में तीन दिनों से हो रही बरसात थमने का नाम नहीं ले रही है। पूर्वांचल के विभिन्न जिलों में लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी बारिश जारी रही। इसके चलते चलते 160 से अधिक कच्चे मकान गिर गए। वहीं शनिवार को बी पूर्वांचल में 7 लोगों की मौत हो गई।
मलबे में दबने से अब तक 20 लोगों की जान जा चुकी है। कई जिलों में बिजली आपूर्ति ठप रही। मौसम विज्ञानियों की मानें तो बरसात से अभी दो दिन तक राहत मिलने के आसान नजर नहीं आ रहे हैं।
बीएचयू के मौसम विभाग के पूर्व प्रोफेसर डॉ. बीआरडी गुप्ता का कहना है कि अगले तीन दिनों तक उत्तर प्रदेश के ऊपर बने सर्कुलेशन के कारण बनारस सहित पूर्वांचल में भारी बरसात होगी। सोमवार तक मौसम इसी तरह से बना रहेगा। उसके बाद मौसम में बदलाव आएगा।

प्रो. गुप्ता ने बताया कि जो मानसून पहले बंगाल की खाड़ी के ऊपर सर्कुलेशन बनाता था अब उसी का एक छोटो सर्कुलेशन यूपी के ऊपर बना हुआ है। यही कारण है कि अगले तीन दिनों तक ऐसा ही मौसम रहेगा। उम्मीद है कि सोमवार से मौसम में कुछ बदलाव हो सकता है।