फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   suspension of durga shakti will not be taken back

दुर्गा के निलंबन वापसी से साफ इंकार, 'विचार तक नहीं होगा'

Thu, 01 Aug 2013 12:04 AM IST
लखनऊ/ब्यूरो
लखनऊ/ब्यूरो Updated Thu, 01 Aug 2013 12:04 AM IST
विज्ञापन
suspension of durga shakti will not be taken back

उत्तर प्रदेश के लोकनिर्माण और सिंचाई मंत्री शिवपाल सिंह यादव ने आईएएस दुर्गाशक्ति नागपाल की निलंबन वापसी से साफ इनकार कर दिया है। उन्होंने सख्त लहजे में कहा कि निलंबन वापसी पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अधिकारियों को अपनी हद में रहना चाहिए। जब गांव के किसी व्यक्ति ने मस्जिद निर्माण को लेकर कोई शिकायत नहीं की थी तो यह अधिकारी वहां गई ही क्यों? सपा नेता ने कहा कि यह खनन का मामला नहीं है। सीधे-सीधे प्रशासनिक मामला है।
विज्ञापन


शिवपाल बुधवार को यहां पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बड़ा दंगा बचाने के लिए नोएडा की एसडीएम दुर्गाशक्ति नागपाल का निलंबन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उनके मस्जिद की दीवार गिरवाने से वहां स्थितियां बिगड़ गई थीं। सरकार ने शांति बनाए रखने और दंगा रोकने के लिए इस अधिकारी को निलंबित किया। अखिलेश सरकार के एक प्रभावशाली मंत्री का रुख सामने आ जाने के बाद आईएएस एसोसिएशन की दुर्गाशक्ति के निलंबन वापसी और दोबारा बहाली की मांग के अधर में लटकने का अंदेशा जताया जा रहा है।

खनन हो ही नहीं रहा तो कहां से आ गए माफिया
इस सवाल पर कि जिलाधिकारी ने खनन से संबंधित कई कागजों का उल्लेख किया है, शिवपाल ने कहा कि सरकार ने भी तथ्यों केआधार पर कार्रवाई की है। वहां आसपास खनन की कोई जगह ही नहीं है तो खनन माफिया कहां से आ गए।

इस सवाल पर कि बुधवार को भी वहां एक हत्या के पीछे भी खनन माफिया का हाथ बताया जा रहा है। शिवपाल ने कहा कि यह सब झूठ है। आज हुई हत्या की असली वजह रंजिश है।

दारोगा की बात मानोगे या सरकार की:
यह पूछने पर कि स्थानीय दारोगा भी कह रहे हैं कि मस्जिद की दीवार का कोई मामला नहीं था? शिवपाल ने पत्रकारों से कहा, ‘दारोगा की बात मानोगे या सरकार की। सरकार बड़ी है, या दारोगा।’


यह भी जोड़ा, ‘जब खनन माफिया सक्रिय थे। मैं रोज आप लोगों को बुलाकर बताता था, तब तो आप लोगों ने कुछ नहीं लिखा। अब जब अवैध खनन पर पूरी तरह रोक लगी हुई है। खनन माफिया कहीं दिख नहीं रहे हैं तो आप लोग लोग खनन माफिया के सक्रिय होने का आरोप लगा रहे हैं।’

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed