{"_id":"5ece94e18ebc3e90294c43f6","slug":"youth-injured-in-firing-sultanpur-news-lko523337760","type":"story","status":"publish","title_hn":"आम के बाग में युवक को लगी गोली, हालत नाजुक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आम के बाग में युवक को लगी गोली, हालत नाजुक
विज्ञापन
लंभुआ (सुल्तानपुर)। कैथापुर गांव में मंगलवार की रात आम की बाग में एक युवक को गोली मार दी गई। गंभीर रूप से घायल युवक को लेकर परिवारीजन जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
लंभुआ कोतवाली क्षेत्र के कैथापुर (ठुठवा पुरवा) निवासी संजय वर्मा (24) मंगलवार की रात आबादी से दूर आम की बाग में गया था। बाग में संजय पर कुछ लोगों ने फायर झोंक दिया। गोली संजय के कमर के पास लगी और वह गिर पड़ा।
फायर की आवाज सुनकर पहुंचे परिवारीजन संजय को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया। प्रभारी निरीक्षक श्याम नारायण पांडेय ने बताया कि चूंकि परिवारीजन संजय के साथ ट्रॉमा सेंटर गए हैं, लिहाजा उन्हें तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज किया जाएगा। पुलिस मामले की जांच कर रही है।