{"_id":"6b0c7fc379ea31c425041d79","slug":"tile-mason-dies-after-coming-into-contact-with-high-tension-wire-protest-ensues-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-170365-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से टाइल्स मिस्त्री की मौत, प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: हाईटेंशन तार की चपेट में आने से टाइल्स मिस्त्री की मौत, प्रदर्शन
Mon, 30 Nov 2026 01:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 30 Nov 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। सपाही गांव में रविवार सुबह पोल से लटके हाईटेंशन तार की चपेट में आने से टाइल्स मिस्त्री बृजेश कुमार (30) की मौत हो गई। घटना से नाराज परिजनों ने घर पर शव रखकर प्रदर्शन किया। परिजन ने विद्युत निगम के अधिकारियों को जिम्मेदार ठहराते हुए मुआवजा मांगने लगे। एसडीएम प्रीति जैन और विधायक राज प्रसाद उपाध्याय के आश्वासन पर करीब एक घंटे बाद परिजन पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।
बृजेश कुमार सुबह करीब 9:30 बजे गांव में टाइल्स लगाने पैदल जा रहे थे। उनके कंधे पर एल्युमिनियम की फंटी रखी थी। वहीं, रास्ते में गुजर रही 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन का तार पोल से नीचे लटक रहा था। कंधे पर रखी फंटी तार से छू गई, जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन उन्हें बिरसिंहपुर अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया।
शिकायत के बावजूद नहीं दुरुस्त किए ढीले तार
परिजन शव लेकर घर पहुंचे और प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि ढीला तार लटकने की शिकायत के बाद भी कोई सुधार नहीं हुआ। विधायक राज प्रसाद उपाध्याय और एसडीएम प्रीति जैन मौके पर पहुंचे। क्षेत्राधिकारी सुनील कुमार सिंह और कोतवाल विवेक कुमार राय ने भी लोगों को समझाया। अधिकारियों के कार्रवाई और सहायता राशि के आश्वासन पर प्रदर्शन समाप्त हुआ।
विज्ञापन
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
बृजेश के कंधों पर पूरे परिवार के भरण-पोषण की जिम्मेदारी थी। उनके परिवार में पत्नी हिना देवी, 12 वर्ष की पुत्री रेशमी और 08 वर्ष का पुत्र ऋतिक हैं। उनकी इस तरह अचानक हुई मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।