{"_id":"5dbdb8318ebc3e93a170e1d6","slug":"youth-dies-in-a-bike-accident-sultanpur-news-lko490044478","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में दो भाई घायल, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइकों की भिड़ंत में दो भाई घायल, एक की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमेठी। गोमती नदी के रीछ घाट पुल के पास शनिवार को दो बाइकों के बीच आमने-सामने की भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक पर सवार दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को परिवारीजन लेकर लखनऊ जा रहे थे कि रास्ते में एक भाई की मौत हो गई जबकि दूसरे की हालत नाजुक बनी हुई है।
बाजार शुकुल थाना क्षेत्र के पूरे गुजरन खेममऊ निवासी मोहम्मद शकील के दो पुत्र वसीम (22) व नदीम (18) बाइक से रुदौली गए थे। दोनों शनिवार को वहां से शुकुल बाजार अपने घर आ रहे थे।
गोमती नदी के रीछ घाट पुल से पहले अचानक उनकी बाइक सामने से आ रही दूसरी बाइक से टकरा गई। दुर्घटना में दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि दूसरी बाइक पर सवार युवक बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन
दोनों भाइयों को ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से सीएचसी में भर्ती कराया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत गंभीर देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया।
लखनऊ ट्रॉमा सेंटर ले जाते समय रास्ते में मोहम्मद वसीम की मौत हो गई। नदीम की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार ने हेलमेट पहना था।