फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Young man tied hands and legs and beaten on charges of theft

Sultanpur News: चोरी के आरोप में युवक का हाथ-पैर बांधकर पिटाई

Sun, 03 Nov 2024 02:10 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 03 Nov 2024 02:10 AM IST
विज्ञापन
Young man tied hands and legs and beaten on charges of theft
सुल्तानपुर। मोटर चोरी के आरोप में ग्रामीणों ने एक युवक को पकड़ लिया। इसके बाद हाथ-पैर बांधकर जमकर पीटा। सूचना पर यूपी 112 पहुंची तो उसने भी उसे पीटा, और ग्रामीणों से छुड़ाकर पुलिस चौकी ले आई। इधर, पकड़े गए युवक के परिवारजनों का कहना है कि युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं है।
विज्ञापन

लंभुआ कोतवाली के श्रीरामपुर चौकी क्षेत्र अंतर्गत अर्जुनपुर गांव निवासी रामजीत गुप्ता का आरोप है कि बुधवार की रात एक युवक घर में घुसा और पानी की मोटर पर हाथ साफ करने लगा। इस बीच खट-पट की आवाज पर महिलाओं की आंख खुल गई और घर में घुसे युवक को पकड़कर रस्सी से उसके हाथ पैर बांध दिए।
विज्ञापन

सूचना पर यूपी 112 की टीम मौके पर पहुंची और युवक को मारते हुए चौकी श्रीरामपुर लेकर गई। पकड़े गए युवक की पहचान अर्जुनपुर निवासी चंद्रकेश उर्फ राजा धुरिया के रूप में हुई है। प्रभारी निरीक्षक अखंड देव मिश्र ने बताया कि रामजीत गुप्ता की पत्नी संगीता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed