{"_id":"6af761c3ce1faee30004dc35","slug":"bail-pleas-of-three-individuals-including-a-father-and-son-rejected-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-169275-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: पिता-पुत्र सहित तीन की जमानत अर्जी खारिज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: पिता-पुत्र सहित तीन की जमानत अर्जी खारिज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। करीब पांच माह पहले युवक को बहाने से घर बुलाकर हुई हत्या के आरोप से जुड़े मामले में दो दिन पूर्व जेल भेजे गए आरोपी पिता-पुत्र सहित तीन आरोपियों की तरफ से मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की अदालत में शुक्रवार को जमानत अर्जी पेश की गई। सीजेएम नवनीत सिंह की अदालत ने तीनों आरोपियों की जमानत अर्जी खारिज कर दी है।
बंधुआकला के नाईतीर समनाभार के वादी आशीष शुक्ल ने 17 जून की घटना बताते हुए स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। उनके आरोप के मुताबिक स्थानीय थाने के मिश्र का पुरवा अजियाउर देवी-ऊंचगांव के रहने वाले आरोपी आशीष दुबे ने उनके भतीजे अनुराग शुक्ल को फोन कर बहाने से अपने घर बुलाया। कुछ देर बाद आरोपी आशीष दुबे के पिता राजेश दूबे ने उनके घर वालों को फोन किया। आरोपी ने अनुराग को चोट लगने की बात बताई थी। आरोपियों के खिलाफ साजिश व हत्या सहित अन्य आरोपों में रिपोर्ट दर्ज की गई। पुलिस ने साक्ष्य जुटाकर बुधवार को तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था। उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया था।