{"_id":"6af7634ae78fedf3ae097a57","slug":"slp-blanket-lakh-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-169219-2026-11-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जरूरतमंदों के लिए 43.59 लाख से खरीदे जाएंगे कंबल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जरूरतमंदों के लिए 43.59 लाख से खरीदे जाएंगे कंबल
Sat, 14 Nov 2026 12:51 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:51 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जरूरतमंद लोगों को ठंड से बचाने के लिए दैवी आपदा एवं राहत विभाग की ओर से 43.59 लाख रुपये के कंबल खरीदे जाएंगे। पांचों तहसीलों में ऐसे लोगों को चिह्नित कर कंबल का वितरित किया जाएगा। विभाग ने कंबल खरीद की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व व दैवी आपदा राहत अधिकारी राकेश सिंह ने जेम पोर्टल से खरीद के लिए टेंडर आमंत्रित किया है।
बताया कि खरीद के लिए कंबल का 500 रुपये प्रति पीस की दर निर्धारित की गई है। दो किलो 200 ग्राम व 70 फीसदी ऊन वाले कंबल को देने वाली कंपनी से आपूर्ति ली जाएगी। कंबल की लंबाई व चौड़ाई का मानक तय किया गया है। डीएम की अध्यक्षता में गठित कमेटी के सामने ऑनलाइन निविदा खोली जाएगी। चयनित फर्म से कंबल की आपूर्ति लेकर उसे प्रत्येक तहसीलों में वितरित किया जाएगा।