फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Women voted more than men in Dostpur and Koiripur

Sultanpur News: दोस्तपुर व कोइरीपुर में महिलाओं ने पुरुषों से अधिक किया मतदान

Fri, 12 May 2023 05:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 12 May 2023 05:31 PM IST
विज्ञापन
Women voted more than men in Dostpur and Koiripur
लंभुआ, सुल्तानपुर और कादीपुर में भी दी करीब बराबर की टक्कर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर। नगर निकाय चुनाव में आधी आबादी ने दो नगर पंचायतों में पुरुषों को मात दे दी है। तीन नगर निकायों में महिलाओं ने पुरुषों को तकरीबन बराबर की टक्कर दी है। पांचों निकायों में मतदान के आए आंकड़ों में महिलाएं ओवर ऑल थोड़ा पीछे रह गई हैं।
11 मई को जिले में संपन्न हुए पांच नगर निकाय के चुनाव में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। महिलाओं की भागीदारी से उनका मत प्रतिशत बढ़ गया है। दोस्तपुर व कोइरीपुर नगर पंचायत में पुरुषों से अधिक महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सुल्तानपुर, कादीपुर और लंभुआ में भी लगभग पुरुषों के बराबर ही महिलाओं ने मतदान में हिस्सा लिया है।
विज्ञापन

निर्वाचन कार्यालय के आंकड़ों के मुताबिक पांच निकायों में इस बार कुल 83,270 मत पड़े हैं। इसमें 41,891 पुरुष और 41,379 महिलाओं ने अपने मत का प्रयोग किया है। मतदान में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने से दोस्तपुर नगर पंचायत में 3850 पुरुषों के मुकाबले 3878 महिलाओं ने मतदान किया है। नगर पंचायत कोइरीपुर में 2428 पुरुषों के मुकाबले 2665 महिलाओं ने वोट डाला है। दोनों नगर पंचायतों में महिलाओं के वोट देने का आंकड़ा पुरुषों से अधिक रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पालिका सुल्तानपुर में 26,217 पुरुषों और 25,935 महिलाओं ने वोट किया है। नगर पंचायत कादीपुर में 3177 पुरुषों और 2890 महिलाओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। नगर पंचायत लंभुआ में 6219 पुरुषों के साथ 6011 महिलाओं ने वोट डाला है।आंकड़ों के मुताबिक आधी आबादी नगर पालिका, नगर पंचायत लंभुआ व कादीपुर में कुछ सैकड़ा वोटों से पुरुषों से पीछे रह गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed