{"_id":"66fdbb3522dac08291037bb4","slug":"women-of-the-house-became-the-target-of-robbers-sultanpur-news-c-103-1-lu11010-120126-2024-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: लुटेरों के निशाने पर रहीं घर की महिलाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: लुटेरों के निशाने पर रहीं घर की महिलाएं
Thu, 03 Oct 2024 02:59 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Thu, 03 Oct 2024 02:59 AM IST
विज्ञापन
बल्दीराय (सुल्तानपुर)। जिले में बदमाशों का कहर एक बार फिर देखने को मिला है। पूरे मिर्जा मजरे सादुल्लापुर गांव में देर शाम चाकू के बल पर लाखों की लूटपाट इसकी तस्दीक करने के लिए काफी है।
घर पर सुकून की सांस ले रही सास-बहू को निशाना बनाकर वारदात को अंजाम दिया गया। उसी घर में बिस्तर पर लेटी इसी परिवार की वयोवृद्ध महिला ने भी लूटपाट करने वालों को देखा, लेकिन वह बेबस थी।
बदमाशों ने देर शाम लूटपाट करके फिर से पुलिसिंग पर सवाल खड़े कर दिए। इस बार बदमाशों ने व्यवसायी अंसार हुसैन के घर को निशाना बनाया। अंसार मुंबई में व्यवसाय करते हैं। अंसार के दो बेटों में हैदर हुसैन रायपुर में ठेकेदारी करते हैं। दूसरे बेटे जरगाम हैदर की पारा बाजार में कपड़े की दुकान है। जरगाम की पत्नी महनाज ने ही दरवाजा खोला था। इसके बाद बदमाशों ने उन्हें चाकू मारकर घायल कर दिया था। वारदात के बाद जरगाम को घटना की जानकारी हुई।
विज्ञापन
घर पर अंसार की मां किशोरी बानो, पत्नी फूलजहां और बहू मेहनाज ही मौजूद थीं। अंसार का घर आबादी से थोड़ा दूर पारा-वलीपुर रोड के किनारे बना है। ग्रामीणों का कहना है कि बदमाशों को पहले से पता था कि घर पर सिर्फ महिलाएं हैं। जरगाम ताे वारदात के काफी देर बाद घर पहुंचे। अंदेशा ये भी जताया जा रहा है कि लूटपाट करीब 50 लाख की हुई है।
ग्रामीणों ने बताया कि अंसार के भाई एजाज हुसैन और इश्तियाक के परिवार भी बगल में रहते हैं। वारदात होने के बाद परिवारजन को घटना की जानकारी हुई। लूटपाट की सूचना पर सीओ बल्दीराय सौरभ सावंत ने दल बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। देररात पीड़ित की तहरीर बदलवाने को लेकर दबाव बनाने की बात सामने आई। हालांकि, जिम्मेदार पुलिस अधिकारी इस पर चुप्पी साधे बैठे रहे।