Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Student on bicycle dies after being struck by a combine harvester

Sultanpur News: कंबाइन मशीन की चपेट में आने से साइकिल सवार छात्र की मौत

Sat, 14 Nov 2026 12:42 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Nov 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Student on bicycle dies after being struck by a combine harvester
कादीपुर। विजेथुआ-पाकड़पुर मार्ग पर शुक्रवार सुबह भूपतिपुर मोड़ के पास कंबाइन मशीन की चपेट में आने से साइकिल सवार पाकड़पुर निवासी छात्र आदित्य वर्मा (19) की मौत हो गई। कंबाइन मशीन लेकर चालक घटनास्थल से भाग निकला। परिजनों ने कादीपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस दुर्घटना की जांच कर रही है।
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि आदित्य वर्मा शुक्रवार सुबह 9:00 बजे साइकिल से अपने घर से सूरापुर जा रहे थे। रास्ते में भूपतिपुर के पास पीछे से जा रही कंबाइन की चपेट में आने से गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन पहले उन्हें लेकर निजी चिकित्सक के पास पहुंचे। हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी कादीपुर पहुंचाया गया। वहां पर चिकित्सक ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक की मां संगीता ने कंबाइन मशीन चालक के खिलाफ तहरीर दी है। कादीपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक दीपेंद्र विक्रम सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर विधिक कार्रवाई की जाएगी। सीओ कादीपुर विनय गौतम ने बताया कि कंबाइन मशीन और चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन


छोटे बेटे की मौत से परिवार में मातम
वीरेंद्र मजदूरी कर परिवार का भरण पोषण करते हैं। उनके दो बेटे थे। बड़ा पुत्र शनी वर्मा (21) घर रहता है। छोटा बेटा आदित्य वर्मा इंटरमीडिएट का छात्र था। माता संगीता गृहिणी हैं। छोटे बेटे की मौत से परिवार में मातम है।
विज्ञापन
विज्ञापन


जौनपुर में सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत

बंधुआकला। जौनपुर जिले के सिंगरामऊ के बछुआर के पास बृहस्पतिवार रात हुए सड़क हादसे में बंधुआकला कस्बा निवासी ट्रक चालक राकेश सिंह (48) की मौत हो गई। परिजनों ने बताया कि राकेश बिहार के औरंगाबाद से ट्रक पर बालू लोड कर सुल्तानपुर आने के लिए निकले थे। बृहस्पतिवार रात जौनपुर के सिंगरामऊ के बछुआर गांव के पास ट्रक का दाहिना टायर अचानक फट गया। वह ट्रक खड़ा करके टायर बदल रहे थे। तभी पीछे से जा रहा दूसरा बेकाबू ट्रक उनके ट्रक से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि राकेश का ट्रक आगे बढ़ गया। ट्रक के पहिये के नीचे दबने से राकेश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दुर्घटना में दूसरे ट्रक का चालक धर्मवीर कुमार निवासी उजुरमऊ, बिंद्रा बाजार, आजमगढ़ भी घायल हो गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। बंधुआकला गांव में शुक्रवार को मृतक के शव का अंतिम संस्कार किया गया। राकेश की मौत से पत्नी अनीता, पुत्री शालू, मुस्कान व पुत्र आदर्श, करन सदमे में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed