फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Will launch Film city in UP : Rajpal Yadav

यूपी में यमुना किनारे बनाएंगे फिल्म सिटी : राजपाल

Sun, 27 Nov 2016 10:22 PM IST
Amar ujala Bureau
Amar ujala Bureau Updated Sun, 27 Nov 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Will launch Film city in UP : Rajpal Yadav
सुल्तानपुर आए राजपाल यादव - फोटो : अमर उजाला

सर्व समभाव पार्टी के प्रचारक व बॉलीवुड के चर्चित हास्य कलाकार राजपाल यादव ने कहा कि फिल्म के अलावा वे अपना सारा समय समाजसेवा और राजनीति के क्षेत्र में देंगे। आज राजनीतिक पार्टियों के लोग चुनाव करीब  आने पर जातिगत समीकरण का प्रयोग कर लोगों को गुमराह करते हैं।  इससे परे सर्व समभाव पार्टी हर वर्ग के लोगों को साथ लेकर चलेगी। उनकी सरकार बनी तो यूपी में यमुना नदी के किनारे फिल्म सिटी बनेगी। इससे स्थानीय लोगों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर मिलेगा। वे रविवार को शहर के तिकोनिया पार्क में सर्व समभाव पार्टी  की रैली को संबोधित कर रहे थे। 

विज्ञापन



उन्होंने अपनी चुनावी योजनाओं पर प्रकाश डाला। कहा कि अब वे  साल के 200 दिन यदि बॉलीवुड में काम करेंगे। बाकी के दिन समाजसेवा व राजनीति में बिताएंगे। सर्व समभाव पार्टी के लिए वे पूरी निष्ठा के साथ समर्पित हैं। उनकी पार्टी 390 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। उन्होंने अपने बड़े भाई व पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल यादव को हर संभव सहयोग का वादा किया। कहा कि पिछले 15 वर्षों में जिन दलों की सरकारें यूपी में बनीं, उन्होंने गरीब और किसानों के हित का ध्यान नहीं रखा। किसानों की पीड़ा, उनकी मेहनत और फसल का उचित दाम देने में सरकारों ने रुचि नहीं दिखाई।
विज्ञापन


यदि यूपी में उनकी सरकार बनी तो सबसे पहले वे फिल्म सिटी बनवाएंगे। सर्व समभाव पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीपाल यादव ने कहा कि आज हमारे देश में राजनीतिक पार्टियां पैसे देकर खरीद-फरोख्त में लगी हैं।  पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश यादव व आयोजक उदयराज वर्मा ने भी अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम का संचालन अनिल वर्मा, पंकज वर्मा, राजवीर श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed