{"_id":"5ecfdd988ebc3e908e0274af","slug":"weather-sultanpur-news-lko523474820","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम का मिजाज बदला, बारिश के आसार बढ़े","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम का मिजाज बदला, बारिश के आसार बढ़े
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिले में बृहस्पतिवार को मौसम का मिजाज बदल गया। मौसम के बदले रुख से बारिश के आसार बढ़ गए हैं। सुबह के समय आसमान में बादल छाए रहने से मौसम खुशगवार हो गया। तापमान में गिरावट आने से भीषण गर्मी से जूझ रहे लोगों को कुछ राहत मिली। हालांकि, दोपहर के समय तेज धूप होने से फिर गर्मी बढ़ गई। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश का अनुमान लगाया है।
बुधवार की देर शाम तेज हवा के साथ आसमान में बादल छा गए। इस दौरान कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। बृहस्पतिवार को सुबह के समय आसमान में बादलों ने डेरा डाले रखा। सुबह तेज धूप नहीं होने से गर्मी से काफी राहत रही। दोपहर के समय मौसम साफ हो जाने से एक बार फिर चिलचिलाती धूप होने लगी। तेज धूप होने से गर्मी बढ़ गई। तेज धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछे व छाते का सहारा लेना पड़ा। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल छाए रहने और हल्की बारिश होने का अनुमान लगाया है।
नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 41.5 डिग्री सेल्सियस से गिरकर 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जबकि न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा। मौसम में आर्द्रता (नमी) 72-48 फीसदी रही। दक्षिणी-पुरवा हवा की गति 8.3 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई।