फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   weather

42.0 डिग्री सेल्सियस रहा पारा, भीषण गर्मी ने किया बेहाल

Tue, 26 May 2020 10:21 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 26 May 2020 10:21 PM IST
विज्ञापन
weather
सुल्तानपुर। जिले में हो रही भीषण गर्मी ने जनजीवन बेहाल कर दिया है। मंगलवार दोपहर चिलचिलाती धूप से आसमान से बरस रही आग ने लोगों को झुलसा दिया। दिन भर हुई भीषण गर्मी से अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल रहने की संभावना है।
विज्ञापन

पछुवा हवा चलने से तापमान में लगातार इजाफा हो रहा है। मंगलवार को सुबह के समय मौसम साफ रहने से धूप निकल आई। सुबह करीब आठ बजे से ही धूप कड़ी हो गई। दोपहर आते-आते चिलचिलाती धूप होने लगी। दोपहर के समय मानों आसमान से आग बरसने लगी। इस दौरान लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

भीषण गर्मी ने आम जनजीवन बेहाल कर दिया है। तेज धूप के कारण लोग अपने घरेलू कार्य सुबह-शाम के समय निपटाने पर जोर दे रहे हैं। धूप से बचाव के लिए लोगों को गमछे व छाते का सहारा लेना पड़ रहा है। दोपहर बाद हवा का रुख बदलने से पुरवा हवा चलने लगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में आसमान में हल्के से मध्यम बादल रहने की संभावना है। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि मंगलवार को अधिकतम तापमान 42.0 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। न्यूनतम तापमान 24.0 डिग्री सेल्सियस रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed