फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   water shortage at railway station

Sultanpur News: रेलवे स्टेशन पर पानी की किल्लत

Sun, 18 Jun 2023 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sun, 18 Jun 2023 11:49 PM IST
विज्ञापन
water shortage at railway station
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर पानी के लिए परेशान यात्री। -संवाद
सुल्तानपुर। भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशन पर एक माह से पानी की किल्लत हो गई है। गर्मी बढ़ने के साथ पेयजल का संकट बढ़ता जा रहा है। सुल्तानपुर में प्रतिदिन करीब 500 पेटी रेल नीर की जरूरत रहती है। इसकी तुलना में आपूर्तिकर्ता कंपनी की ओर से सिर्फ 250 पेटी रेल नीर देने से यात्रियों की प्यास नहीं बुझ पा रही रही है। कंपनी की ओर से इसे भी समय से नहीं दिया जा रहा है। ऐसे में यहां से सफर करने वाले लोगों को मजबूरी में दूसरी कंपनियों का पानी महंगे दाम पर खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन



सुल्तानपुर स्टेशन से प्रतिदिन पांच हजार से अधिक यात्रियों का आवागमन होता है। इसे देखते हुए रेलवे की ओर से भीषण गर्मी में पानी की व्यवस्था नहीं की जा सकी है। जून में पड़ रही भीषण गर्मी से यात्रियों की पानी की डिमांड बढ़ गई है। प्लेटफॉर्म एक पर सिर्फ एक वॉटर कूलर लगा है। यहां हर समय ठंडा पानी नहीं आता है। भीड़ अधिक होने से ज्यादातर यात्री पानी भरने के बजाय स्टॉल से पानी खरीदने को मजबूर हैं।
विज्ञापन



ट्रेनों के स्टापेज का समय कम होने से यात्री पानी भरने के बजाय जल्दी में बोतल बंद पानी ही खरीदते हैं। इस वजह से पानी की डिमांड बढ़ गई है। अमूमन रोज 500 पेटी रेल नीर की खपत है। इसकी तुलना में 250 पेटी रेल नीर भी नहीं मिल पा रही है। करीब छह हजार लीटर पानी की जरूरत के अनुरूप तीन हजार लीटर पानी उपलब्ध कराना आईआरसीटीसी के लिए चुनौती बन गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



ट्रेनों के आवागमन के समय स्टेशन के स्टॉलों पर रेल नीर के लिए मारामारी मची रहती है। रेल नीर के अभाव में लोग मजबूरन दूसरी कंपनियों का बोतल बंद पानी महंगी दरों पर खरीदते हैं। रेल नीर की कमी से विभागीय अधिकारी भी परेशान हैं। भीषण गर्मी में रेल नीर का अभाव दूसरी कंपनियों के लिए फायदे का सौदा साबित हो रहा है।




26 जून तक बाधित रहेगी रेल नीर की आपूर्ति
आईआरसीटीसी (भारतीय रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम) के लखनऊ मंडल के अपर महाप्रबंधक आर भट्टाचार्य ने उत्तर रेलवे नई दिल्ली के वाणिज्य महाप्रबंधक को शुक्रवार को पत्र लिखा है। उनका कहना है कि अमेठी व हापुड़ के रेल नीर संयंत्र बढ़ी मांग को पूरा करने में असमर्थ हैं। इस वजह से लखनऊ व मुरादाबाद रेल मंडल के रुड़की, लक्सर, नजीबाबाद, नगीना, धामपुर, हापुड़, अमरोहा, गजरौला, रामपुर, चंदौसी, शाहजहां, हरदोई, बालामऊ, रायबरेली, शाहगंज, प्रतापगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या कैंट, अयोध्या, अकबरपुर व मेरठ सिटी स्टेशनों पर शनिवार से 26 जून तक रेल नीर की आपूर्ति बाधित रहेगी। उन्होंने इन स्टेशनों पर मिनरल वॉटर सप्लाई के लिए वैकल्पिक व्यवस्था सुनिश्चित कराए जाने की मांग की है।




शार्ट लिस्ट से अनुमोदित ब्रांड के पानी की सप्लाई की मांग
रेल नीर की आपूर्ति के लिए सुल्तानपुर स्टेशन को अनिवार्य किया गया है। रेल नीर आपूर्तिकर्ता की ओर से बताया गया है कि बीते माह से रेल नीर प्यूरीफायर कंपनी अमेठी की ओर से सुल्तानपुर स्टेशन को 1450 पेटी (एक ट्रक) रेल नीर के बजाय महज 250 पेटी आपूर्ति की जा रही है। रेल नीर की आपूर्ति न मिल पाने की स्थिति में रेलवे की ओर से शार्ट लिस्ट कर अन्य अनुमोदित ब्रांड के पानी की बिक्री की अनुमति वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक से मांगी गई है।
- ज्योति स्वरूप श्रीवास्तव, वाणिज्य निरीक्षक, सुल्तानपुर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed