फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Water logging in place due to heavy rains

झमाझम बारिश से जगह-जगह हुआ जलभराव

Sat, 20 Jun 2020 09:15 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:15 PM IST
विज्ञापन
Water logging in place due to heavy rains
सुल्तानपुर। जिले में शनिवार को झमाझम बारिश होने से जगह-जगह जलभराव हो गया। बारिश से शहर के कई मोहल्लों में पानी भर गया। दिन भर रुक-रुककर बारिश होने से लोगों को आवाजाही में खासी परेशानी उठानी पड़ी। मौसम अनुकूल पाकर किसानों ने अगेती धान की रोपाई शुरू करा दी।
विज्ञापन

बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

शनिवार को सुबह के समय से ही आसमान में बादल मंडराते रहे। सुबह करीब आठ बजे से बारिश शुरू हो गई। दोपहर के समय झमाझम बारिश होने लगी। तेज बारिश से शहर समेत ग्रामीण इलाकों में जगह-जगह जलभराव हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश का पानी शहर के कई मोहल्लों में भर गया। शहर के पयागीपुर चौराहे पर पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आवाजाही में परेशानी हो रही है। दिन भर रुक-रुककर बारिश जारी रहने से लोग परेशान रहे। बारिश से तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई है।

उधर, मौसम अनुकूल पाकर किसानों ने अगेती धान की रोपाई शुरू करा दी है। बारिश से किसानों के खेतों में धान की नर्सरी, सब्जी की फसल और पशुओं के चारे में हरियाली बिखर गई है। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 24 घंटे में आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed