फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Water entered Gaidatt ka Purva village

Sultanpur News: गयादत्त का पुरवा गांव में घुसा पानी

Tue, 19 Sep 2023 12:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Tue, 19 Sep 2023 12:08 AM IST
विज्ञापन
Water entered Gaidatt ka Purva village
धनपतगंज (सुल्तानपुर)। गोमती नदी के जलस्तर में मामूली बढ़ोतरी के बीच रविवार की रात पास से गुजरी नहर का फाटक खोले जाने से गयादत्त का पुरवा गांव में पानी घुस गया। दरवाजे तक पानी घुसते ही गांव में हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुंची यूपी 112 टीम ने फाटक को बंद करवाकर नदी में पानी गिरना बंद करवाया। फिलहाल गांव में पानी घुसने से लोगों की परेशानी बढ़ गई है।
विज्ञापन


गोमती नदी के जलस्तर में बढ़ोतरी से सप्ताह भर से तराई क्षेत्र के करीब आधा दर्जन गांवों के लोग जूझ रहे हैं। सोमवार को नदी का जलस्तर .060 मिलीमीटर की बढ़ोतरी के साथ 83.390 मिलीमीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

नदी का जलस्तर तकरीबन ठहरने के कगार पर होने से ग्रामीण राहत की उम्मीद कर रहे थे। लेकिन इस बीच तराई क्षेत्र से गुजरी शारदा सहायक नहर के ओवरफ्लो होने से रविवार रात लोकेपुर के पास किसी ने फाटक खोल दिया। फाटक खुलते ही नहर का पानी तेज गति से तराई क्षेत्र में भरे पानी में गिरने लगा। इससे गयादत्त का पुरवा गांव में पानी घुस गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रात में लोगों के दरवाजे तक पानी पहुंचने से हलचल मच गई। ग्रामीणों ने जलभराव की सूचना तुरंत यूपी 112 को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से नहर के फाटक को बंद करवाया। इसके बाद लोगों को राहत मिल सकी। फिलहाल गांव में पानी भरने से लोगों की समस्याएं बढ़ गई हैं।

बाढ़ से सैकड़ों बीघा की फसल व नौगवां-मायंग मार्ग समेत कई संपर्क मार्ग डूबे हैं। इस वजह से ग्रामीणों को आवागमन में परेशानी उठानी पड़ रही है। गांव निवासी हरिश्चंद्र, राम अकबाल, सजीवन व राममणि ने बताया कि गांव तो पहले ही पानी से घिरा है। नहर के पानी से दरवाजे से गांव के बाहर जाना मुश्किल हो गया है। फसलें पानी में डूबने से अगली पूंजी नहीं बची है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed