{"_id":"58b308354f1c1bbc56830c66","slug":"voters-day-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"वोटर्स डे आज, चुनिए अपनी सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वोटर्स डे आज, चुनिए अपनी सरकार
Amarujala Bureau
Updated Sun, 26 Feb 2017 10:24 PM IST
विज्ञापन
मतदाता तैयार
- फोटो : अमर उजाला
पांच वर्ष से जिस घड़ी का बेस्रबी से इंतजार था, वह सोमवार को खत्म हो गई। पांचवें चरण के चुनाव में सोमवार को जिले की पांचों विधानसभा सीटों पर वोट पड़ेंगे। मतदान में जिले के 17,85,977 मतदाता प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन
पांचवें चरण में सोमवार को जिले की पांच विधानसभा सीटों पर वोट डाले जाएंगे। मतदान के जरिए जिले के 17,85,977 मतदाता पांचों विधानसभा क्षेत्र के 64 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। अपने नुमाइंदों के चुनाव लिए वोटर उत्साह से लबरेज हैं।
विज्ञापन
मतदाताओं के उत्साह को देखते हुए पोलिंग स्टेशनों पर सुबह से ही कतार लगने की उम्मीद है। मतदाता पिछले वर्ष के वोट प्रतिशत का आंकड़ा भी पार करने के लिए उत्साहित हैं। मतदान के लिए शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक महिला पुरुष वोटरों ने रविवार से ही तैयारी कर ली है।
विज्ञापन