फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   YouTuber among 13 others named in Tikonia Park vandalism case

Sultanpur News: तिकोनिया पार्क में तोड़फोड़ पर यूट्यूबर समेत 13 नामजद

Sat, 10 Oct 2026 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 10 Oct 2026 11:36 PM IST
विज्ञापन
YouTuber among 13 others named in Tikonia Park vandalism case
सुल्तानपुर। तिकोनिया पार्क में शुक्रवार को हुए प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने तीन अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज की हैं। इनमें यूट्यूबर संजय यदुवंशी समेत 13 लोगों को नामजद किया गया है, जबकि 250 से अधिक अज्ञात समर्थकों के खिलाफ भी रिपोर्ट दर्ज हुई है। आरोपियों पर बिना अनुमति प्रदर्शन, सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और महापुरुषों की प्रतिमाओं व चित्रों के अपमान के आरोप हैं।
विज्ञापन

नगर पालिका के लिपिक एवं तिकोनिया पार्क प्रभारी सुशील कुमार श्रीवास्तव की तहरीर पर दर्ज प्राथमिकी में पार्क की बाउंड्रीवाल, गेट और जाली क्षतिग्रस्त करने का आरोप लगाया गया है। नगर पालिका ने इससे करीब 2.50 लाख रुपये की क्षति होने का अनुमान जताया है।
विज्ञापन


स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर चढ़ने का आरोप
भारत विकास परिषद की सुल्तानपुर शाखा के पदाधिकारी अभय शर्मा की शिकायत पर दर्ज दूसरी प्राथमिकी में आरोप लगाया गया है कि शुक्रवार दोपहर संजय यदुवंशी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में समर्थक बिना अनुमति पार्क पहुंचे। स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर चढ़ने, परिसर में तोड़फोड़ करने और ओम व स्वास्तिक चिह्नों को तोड़कर फेंकने का आरोप है। शिकायत में राजीव गांधी की प्रतिमा पर जूते-चप्पल पहनकर चढ़ने, शहर में जाम लगने और स्कूली बच्चों समेत आम लोगों को परेशानी होने की बात भी कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मामले में संजय यदुवंशी के अलावा सौरभ यादव, आकाश यादव, अनुज यादव, यशपाल यादव, सूर्य प्रताप यादव, प्रदीप यादव, शेषनाथ यादव, विजय यादव, सादाब पठान, अनिल, चंद्रसेन यादव और रामजीत यादव को नामजद किया गया है।
इनसेट
आंबेडकर का चित्र फाड़ने की शिकायत
तीसरी प्राथमिकी करौंदिया निवासी सुभाष सोनकर की शिकायत पर दर्ज हुई है। संजय यदुवंशी, अंबुज यादव, सादाब पठान और अनिल समेत कई लोगों पर डॉ. भीमराव आंबेडकर का चित्र फाड़कर हवा में उड़ाने और पैरों से कुचलने का आरोप है। शिकायतकर्ता ने इससे अनुसूचित जाति-जनजाति समाज की भावनाएं आहत होने की बात कही है।


यूट्यूबर की मां ने भी दर्ज कराई रिपोर्ट
संजय यदुवंशी की मां कौशल्या देवी ने तुराबखानी निवासी शबीब रजा पर सोशल मीडिया के जरिये गाली देने, छवि खराब करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने इस मामले में भी प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ नगर राघवेंद्र सिंह ने बताया कि प्रदर्शन से जुड़े अलग-अलग आरोपों में तीन प्राथमिकी दर्ज की गई हैं। साक्ष्यों के आधार पर जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed