{"_id":"6aca7c430656fd7fe60acc8e","slug":"journey-to-vindhyachal-chitrakoot-made-easy-direct-bus-service-launched-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-166946-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: विंध्याचल-चित्रकूट की राह आसान, सीधी बस सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: विंध्याचल-चित्रकूट की राह आसान, सीधी बस सेवा शुरू
Sat, 10 Oct 2026 11:26 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:26 PM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। शारदीय नवरात्र में विंध्याचल और चित्रकूट धाम में दर्शन-पूजन करने जाने वाले श्रद्धालुओं को अब रास्ते में वाहन बदलने की जरूरत नहीं पड़ेगी। परिवहन निगम ने दोनों धार्मिक स्थलों के लिए सीधी बस सेवा शुरू कर दी है। नवरात्र में यह सुविधा यात्रियों के लिए राहत लेकर आई है।
सुल्तानपुर से चित्रकूट के लिए बस सुबह 9:15 बजे रवाना होती है। प्रयागराज होते हुए यह बस सीधे चित्रकूट पहुंचती है। दोनों स्थलों के बीच की दूरी 371 किलोमीटर है और किराया 258 रुपये निर्धारित है। बीते दिनों चित्रकूट में बाढ़ के कारण बस सेवा बंद कर दी गई थी। मौसम सामान्य होने के बाद करीब 10 दिन पहले इसका संचालन फिर शुरू कर दिया गया।
वहीं, विंध्याचल धाम जाने वाली बस दोपहर दो बजे सुल्तानपुर डिपो से रवाना होती है। यह जौनपुर और भदोही होते हुए सीधे विंध्याचल पहुंचती है। इसकी दूरी 187 किलोमीटर और किराया 268 रुपये है। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक सुरेश चंद्र यादव ने बताया कि दोनों धामों के लिए सीधी बसें चलने से श्रद्धालुओं को आवागमन में सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
इनसेट-
मुफ्त सफर से बुजुर्ग महिलाओं को दोहरी राहत
करौंदीकला के प्रतापपुर सलेमपुर गांव निवासी 70 वर्षीय उर्मिला उपाध्याय नवरात्र में विंध्याचल और चित्रकूट जाने की तैयारी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि बुजुर्ग महिलाओं के लिए रोडवेज में मुफ्त यात्रा की सुविधा सराहनीय है। इसी गांव की 64 वर्षीय सुशीला भी विंध्याचल धाम जाने की तैयारी में हैं। उनका कहना है कि मुफ्त बस यात्रा से किराये की बचत होगी और मां के दर्शन का अवसर भी मिलेगा।