{"_id":"6aca7e55edc78e2ed1058e25","slug":"nurses-body-found-hanging-in-the-room-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-166927-2026-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला नर्स का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कमरे में फंदे से लटका मिला नर्स का शव
Sat, 10 Oct 2026 11:35 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 10 Oct 2026 11:35 PM IST
विज्ञापन
जयसिंहपुर। बरौंसा बाजार स्थित किराये के मकान के एक कमरे में शनिवार सुबह बेलगरा सारंगपुर निवासी निजी अस्पताल में नर्स का काम करने वाली शिल्पा सैनी (22) का शव दुपट्टे के फंदे से लटका मिला। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
स्थानीय निवासियों के मुताबिक बेलगरा सारंगपुर निवासी रामस्वरूप सैनी की पुत्री शिल्पा सैनी (रजनी) जेएनएम की पढ़ाई करने के साथ बरौंसा बाजार स्थित एक निजी अस्पताल में नर्स का कार्य करती थी। अस्पताल के पास ही एक किराये के कमरे में रहती थीं। शनिवार सुबह जब वह कमरे से नहीं निकलीं तो आसपास के लोगों को संदेह हुआ।
खिड़की में झांकने पर उनका शव रोशनदान के सहारे दुपट्टे के फंदे से लटका देखा गया। पुलिस ने दरवाजा खुलवाकर शव को नीचे उतरवाया और फोरेंसिक टीम के साथ घटनास्थल की जांच की। सीओ जयसिंहपुर सुनील कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
पंखे से फंदे पर लटका मिला युवक का शव
बल्दीराय। हलियापुर कस्बा निवासी रवि जायसवाल (28) का शव शनिवार सुबह 08:30 बजे घर के कमरे में लगे पंखे के सहारे कपड़े के फंदे पर लटका मिला। परिवार वाले उन्हें निकट के कुमारगंज अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। रवि अविवाहित थे। उनके पिता मनोज निजी बस के चालक हैं। मां ललिता आंगनबाड़ी में सहायिका है। हलियापुर थाने के प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कुमारगंज थाने की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। रिपोर्ट मिलने पर मौत की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
(संवाद)