{"_id":"665b757c49316d08c90fd296","slug":"user-id-block-of-jaisinghpur-khurd-sultanpur-news-c-103-1-slko1047-114104-2024-06-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: जयसिंहपुर खुर्द की यूजर आईडी ब्लॉक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: जयसिंहपुर खुर्द की यूजर आईडी ब्लॉक
Sun, 02 Jun 2024 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 02 Jun 2024 12:54 AM IST
विज्ञापन
सेमरी बाजार (सुल्तानपुर)। ग्राम पंचायत जयसिंहपुर खुर्द के लोग ऑनलाइन जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए दर-दर भटक रहे हैं। इस ग्राम पंचायत में प्रमाणपत्र जारी करने का काम बंद है। इससे ग्रामीणों को पारिवारिक लाभ, भूमि की वरासत, पेंशन समेत अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल पा रहा है।
आबादी के हिसाब से नई ग्राम पंचायतों के गठन के बाद जयसिंहपुर खुर्द को ग्राम पंचायत महमूदपुर सेमरी से अलग करके नई ग्राम पंचायत बना दी गई। इसी बीच शासन ने पंचायत भवन से जन्म व मृत्यु प्रमाणपत्र जारी करने की नई जिम्मेदारी भी दे दी।
करीब छह साल बाद जब यूजर आईडी मिली तो लोगों को लगा कि अब उनके परिजनों का जन्म-मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। दो साल बाद ग्राम पंचायत की यूजर आईडी ब्लॉक हो गई। इससे काम फिर से रुक गया है। अब ग्रामीणों के पेंशन, किसान बीमा योजना, नया आधार कार्ड बनवाने व संशोधन कराने के कार्य ठप हो गए हैं।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने बताई पीड़ा
जयसिंहपुर खुर्द गांव निवासी राज बहादुर ने कहा कि दो साल पहले उनके पिता की मौत हो चुकी है। मृत्यु प्रमाणपत्र बनवाने के लिए तहसील व जिला मुख्यालय का चक्कर लगाया लेकिन काम नहीं हुआ। गंगादेवी ने बताया कि उनके पति की मौत हो गई है। दो साल से मृत्यु प्रमाणपत्र के लिए चक्कर काट रही हूं। दिलीप निषाद कहते हैं कि वह अपने सात साल के बेटे का जन्म प्रमाणपत्र बनवाने के लिए भटक रहे हैं। इससे बेटे के आधार कार्ड में जन्म तिथि में संशोधन नहीं हो पा रहा है।
जल्द चालू कराई जाएगी यूजर आईडी
ग्राम प्रधान पवन यादव ने कहा कि यूजर आईडी चालू कराने के लिए तहसील व जिला मुख्यालय तक दौड़भाग की। इसके बाद भी कोई सुनवाई नहीं हुई। उधर, एडीओ पंचायत रामजीलाल ने बताया कि जानकारी नहीं थी। पंचायत सचिव से बात करके यूजर आईडी जल्द चालू कराई जाएगी।