{"_id":"6acb875e323d213756031825","slug":"upeida-employee-beaten-up-and-uniform-torn-during-a-dispute-over-removing-trucks-from-purvanchal-expressway-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रकों को हटाने के विवाद में यूपीडा कर्मी को पीटा, फाड़ी वर्दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुल्तानपुर: पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रकों को हटाने के विवाद में यूपीडा कर्मी को पीटा, फाड़ी वर्दी
Sun, 11 Oct 2026 06:25 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Sun, 11 Oct 2026 06:25 PM IST
सार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर ट्रकों को हटाने के विवाद में सुरक्षा गार्ड की पिटाई कर दी। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विस्तार
पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सेमरी के पास शनिवार शाम ट्रकों को हटाने के विवाद में यूपीडा के सुरक्षा गार्ड की पिटाई कर दी गई। सुरक्षा गार्ड प्रदीप कुमार (एक्स आर्मी) ने कैंटीन मैनेजर लालजी सोनी सहित चार-पांच अन्य लोगों पर हमला करने, वर्दी फाड़ने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सुरक्षा गार्ड प्रदीप कुमार के मुताबिक, उच्चाधिकारियों के निर्देश पर वह शनिवार शाम करीब छह बजे पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के सेमरी के पास (139.2) स्थित कैंटीन के सामने खड़े ट्रकों को हटवा रहे थे। उनका आरोप है कि उन्होंने कैंटीन मैनेजर लालजी सोनी से कैंटीन के सामने खड़े वाहनों को हटवाने के लिए कहा।
विज्ञापन
कैंटीन मैनेजर ने वाहनों को हटाने से इन्कार करते हुए चार-पांच अन्य लोगों के साथ उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने उनकी वर्दी भी फाड़ दी और जान से मारने की धमकी दी। उन्होंने किसी तरह मौके से भागकर अपनी जान बचाई। जयसिंहपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक विवेक राय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्रकरण की जांच की जा रही है।
विज्ञापन