{"_id":"58cd6baa4f1c1b947d32a630","slug":"two-teacher-dismissed-due-to-negligence","type":"story","status":"publish","title_hn":"लापरवाही बरतने पर दो कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लापरवाही बरतने पर दो कक्ष निरीक्षक कार्यमुक्त
amar ujala
Updated Sat, 18 Mar 2017 10:47 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षा के तीसरे दिन शनिवार को बल्दीराय क्षेत्र के एक परीक्षा केंद्र पर दो कक्ष निरीक्षकों के बीच विवाद एवं कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में डीआईओएस ने दोनों को कार्यमुक्त कर दिया। तीसरे दिन पहली पाली में 273 परीक्षार्थियों ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया।
बल्दीराय विकासखंड क्षेत्र के भीष्म शाह इंटर कॉलेज रैंचा भवानीगढ़ में कक्ष संख्या सात एवं आठ में शिक्षक सुधीर कुमार शुक्ला एवं रामकुमार यादव कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी कर रहे थे। इसमें से कक्ष संख्या सात में ड्यूटी कर रहे सुधीर कुमार शुक्ला ने कक्षा संख्या आठ में ड्यूटी कर रहे रामकुमार यादव का वीडियो बना लिया।
आरोप है कि कक्ष निरीक्षक की ड्यूटी के दौरान किसी परीक्षार्थी की मदद कर रहे थे। मामले की शिकायत होने पर जिला विद्यालय निरीक्षक गिरीश कुमार सिंह ने जांच कराई तो मामला आपसी विवाद का पाया गया।
विज्ञापन
डीआईओएस ने दोनों को कक्ष निरीक्षक के दायित्व से कार्यमुक्त कर दिया। उधर, शनिवार को पहली पाली में हाईस्कूल वाणिज्य में नामांकित 315 में से पांच एवं इंटरमीडिएट अर्थशास्त्र प्रथम में नामांकित 4101 में से 267 ने परीक्षा में हिस्सा नहीं लिया। वाणिज्य तथा भूगोल प्रथम के नामांकित आठ में से एक परीक्षार्थी अनुपस्थित रहा।