फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two people including woman died of snakebite

सर्पदंश से महिला समेत दो लोगों की मौत

Sun, 29 Sep 2019 10:54 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 29 Sep 2019 10:54 PM IST
विज्ञापन
Two people including woman died of snakebite
जगदीशपुर/भदैंया। अलग-अलग स्थानों पर सर्पदंश से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। मरने वाले अमेठी जिले के मंगौली और सुल्तानपुर जिले के मिश्रौली गांव के हैं।
विज्ञापन

जगदीशपुर थाना क्षेत्र के मंगौली गांव निवासी रंगीलाल की मां मोहना (80) पत्नी महादेव शनिवार की रात कुछ काम कर रही थीं तभी उन्हें सांप ने डस लिया।
परिवारीजन मोहना को लेकर सीएचसी जगदीशपुर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। दूसरी घटना कोतवाली देहात थाना क्षेत्र के मिश्रौली गांव की है।
गांव निवासी पतई (65) शनिवार की रात में चारपाई पर सो रहे थे। रविवार की सुबह घर वाले जब पतई के पास पहुंचे तो देखा उनकी मौत हो चुकी थी।
परिवारीजनों की मानें तो किसी जानवर ने पतई का कान व गाल काटकर घायल किया था इससे मौत हुई, जबकि थानाध्यक्ष कोतवाली देहात शरद कुमार ने बताया की पतई की मौत सांप के डसने से हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed