{"_id":"6b0c7c80cebd6cb183097fb8","slug":"a-scramble-to-get-names-added-while-others-fill-out-forms-to-have-them-removed-sultanpur-news-c-103-1-slko1044-170339-2026-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: नाम बढ़वाने की होड़ तो कहीं कटवाने के लिए भरे फॉर्म","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: नाम बढ़वाने की होड़ तो कहीं कटवाने के लिए भरे फॉर्म
Mon, 30 Nov 2026 12:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Mon, 30 Nov 2026 12:56 AM IST
विज्ञापन
इसौली के नूरपुर बूथ पर फॉर्म जमा करते अमर बहादुर। संवाद
सुल्तानपुर। विधानसभा मतदाता सूची को दुरुस्त करने के लिए रविवार को लगातार दूसरे दिन विशेष पुनरीक्षण अभियान चलाया गया। जिले के 2289 बूथों पर शिविर लगाकर मतदाता सूची का अवलोकन कराया गया। लोगों ने सूची में अपना और परिवार के सदस्यों का नाम देखा। नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, अपात्रों के नाम हटाने और नामों में संशोधन के लिए निर्धारित फॉर्म भरे गए।
अभियान के दौरान सभी बूथों पर फॉर्म उपलब्ध कराए गए थे। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह, उपजिलाधिकारियों और नोडल अधिकारियों ने विभिन्न बूथों का निरीक्षण कर कर्मचारियों के कामकाज का जायजा लिया। डीएम ने पात्र लोगों के नाम मतदाता सूची में शामिल करने और सूची को त्रुटिरहित बनाने के निर्देश दिए। उप जिला निर्वाचन अधिकारी रत्नप्रिया ने बताया कि शिविरों में लोगों ने मतदाता सूची का अवलोकन कर जरूरत के मुताबिक आवेदन किए।
दृश्य-1
समय : 11:45 बजे
स्थान : कुड़वार
शादी के बाद नाम हटवाने के लिए भरा फॉर्म
कुड़वार। मतदान केंद्र के बूथ संख्या 222, 223 और 224 पर नाम बढ़वाने के लिए युवाओं ने फॉर्म छह भरकर बीएलओ को सौंपे। कस्बे के फल विक्रेता अल्ताफ ने पत्नी रेशमा का नाम जोड़वाने के लिए आधार कार्ड समेत अन्य दस्तावेजों के साथ आवेदन किया।
विज्ञापन
सादान ने पहली बार मतदाता बनने के लिए फॉर्म भरा। वहीं, आफरीन बानो और सदाफ बानो ने शादी के बाद नाम हटवाने के लिए फॉर्म सात भरा। शंकरदयाल ने नाम में जायसवाल उपनाम जुड़वाने के लिए फॉर्म आठ जमा किया। बीएलओ संगीता चौरसिया ने आवेदन प्राप्त किए। इस दौरान विधानसभा और ग्राम पंचायत की मतदाता सूची में मतदाताओं की संख्या में अंतर भी सामने आया। ग्राम पंचायत कुड़वार की विधानसभा मतदाता सूची में करीब 7187, जबकि ग्राम पंचायत की सूची में करीब 10 हजार मतदाता दर्ज मिले। संवाद
दृश्य-2
समय : 11:30 बजे
स्थान : नूरपुर
नाम बढ़वाने के लिए भरवाया फॉर्म छह
धम्मौर। विधानसभा क्षेत्र इसौली के प्राथमिक विद्यालय नूरपुर में बने बूथ संख्या 366 पर प्रधानाध्यापिका स्नेहा श्रीवास्तव और बूथ संख्या 367 पर बीएलओ राकेश कुमार सिंह मौजूद रहे। गांव निवासी अमर बहादुर यादव मतदाता सूची में नाम बढ़वाने के लिए फॉर्म छह भरवा रहे थे। आशीष शर्मा और मुसाहिद मतदाता सूची में अपना नाम देखने पहुंचे। प्रधानाध्यापिका ने बताया कि शिविर में लोगों के आवेदन लिए जा रहे हैं।
दृश्य-3
समय : दोपहर 1:30 बजे
स्थान : लंभुआ इंग्लिश मीडियम स्कूल
मतदाता सूची में परिवार के सदस्यों के नाम देखे
लंभुआ। कस्बे के इंग्लिश मीडियम स्कूल में बने बूथ पर बीएलओ लोगों को फॉर्म भरवाने के साथ मतदाता सूची का अवलोकन करा रहे थे। दोपहर में अरुण कुमार बरनवाल समेत कई लोग बूथ पर पहुंचे और मतदाता सूची में अपने परिवार के सदस्यों के नाम देखे। उन्होंने बताया कि परिवार के सभी सदस्यों के नाम सूची में दर्ज हैं। संवाद