फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Two people, including woman, died due to wall collapse of houses

कच्चे मकानों की दीवार गिरने से महिला सहित दो लोगों की मौत

Sat, 20 Jun 2020 09:12 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jun 2020 09:12 PM IST
विज्ञापन
Two people, including woman, died due to wall collapse of houses
सुल्तानपुर। दो दिनों से हो रही बरसात कच्चे मकानों में रहने वालों के लिए जानलेवा साबित हो रही है। शनिवार की सुबह जिले के कुट्टा सोहागपुर और खुनका गांव में कच्चे मकान की दीवार ढहने से महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि मासूम समेत दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे की जानकारी के बाद प्रशासन व पुलिस के अधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
विज्ञापन

कूरेभार थाना क्षेत्र के मठिया बहादुरपुर के खुनका गांव निवासी ज्ञानमती (55) पत्नी जमुना प्रसाद मौर्य शनिवार की सुबह कच्चे मकान में मौजूद थीं। अचानक मकान की कच्ची दीवार भर-भराकर ढह गई।
विज्ञापन

दीवार के साथ ही छप्पर का मलबा ज्ञानमती के साथ ही उनकी बेटी माधुरी (16) और नाती शिवांश (4) पर गिर पड़ा। चीख-पुकार के बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों ने मलबा हटाकर तीनों को बाहर निकाला, लेकिन तब तक ज्ञानमती की मौत हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

माधुरी और शिवांश को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दूसरा हादसा इसी थाना क्षेत्र के कुट्टा गांव में हुआ। शनिवार को सुबह करीब साढ़े 10 बजे गांव निवासी कमलेश का पुत्र अर्पित उर्फ सूरज (20) बरसात के दौरान घर से निकलकर जा रहा था तभी उस पर कच्चे मकान की दीवार ढह गई। मलबे में सूरज दब गया।
आनन-फानन में ग्रामीणों की मदद से परिवारीजनों ने सूरज को बाहर निकालकर सीएचसी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया। परिवारीजन सूरज को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे, जहां थोड़ी देर बाद ही उसकी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही राजस्व निरीक्षक रंग बहादुर सिंह, लेखपाल नंद कुमार और एसओ कूरेभार घटना स्थल पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।

जिलाधिकारी सी. इंदुमती ने ज्ञानमती और सूरज की मौत गहरी संवेदना व्यक्त की है। डीएम ने उप जिलाधिकारी व क्षेत्राधिकारी बल्दीराय को अविलंब जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा है। डीएम ने बताया कि जांच रिपोर्ट प्राप्त होते ही पीड़ित परिवार को अनुमन्य सरकारी लाभ दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed