फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Transfer of bail application of fake trainee inspector

Sultanpur News: फर्जी प्रशिक्षु दरोगा की जमानत अर्जी ट्रांसफर

Sat, 22 Jul 2023 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 22 Jul 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
Transfer of bail application of fake trainee inspector
सुल्तानपुर। फर्जीवाड़ा से दरोगा का प्रशिक्षण लेने के आरोप में जेल में निरुद्ध आरोपी की जमानत अर्जी शुक्रवार को जिला जज जय प्रकाश पांडेय ने एससी-एसटी की विशेष अदालत में ट्रांसफर कर दी। कोर्ट ने आरोपी ध्रुव चौधरी की जमानत अर्जी पर सुनवाई के लिए 24 जुलाई की तिथि नियत की है। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने कोतवाली नगर में मुकदमा दर्ज कराया था।
विज्ञापन



डीजीसी क्रिमिनल राम अचल मिश्र के मुताबिक मथुरा जिले के नौहझील थाने के घड़ी सामंता गांव निवासी ध्रुव चौधरी के खिलाफ सात जुलाई को उप्र पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड लखनऊ के सीओ सैय्यद मोहम्मद असगर ने कोतवाली नगर में धोखाधड़ी का केस दर्ज कराया था।
विज्ञापन



आरोप है कि ध्रुव चौधरी फर्जीवाड़ा करके दरोगा के पद पर चयनित हो गया था और पुलिस प्रशिक्षण केंद्र दादूपुर अमहट में प्रशिक्षण ले रहा था। यह भी आरोप है कि ध्रुव की जगह किसी अन्य व्यक्ति ने परीक्षा दी थी। हाईकोर्ट के निर्देश पर प्रशिक्षण ले रहे अभ्यर्थियों का बायोमीट्रिक सत्यापन हो रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन



उस दौरान ध्रुव चौधरी के बाएं अंगूठे का निरीक्षण किया गया तो पाया गया कि अंगूठे पर बारीक परत का स्किननुमा किसी अन्य व्यक्ति के निशानी अंगूठे का क्लोन लगाया गया है। पूछताछ करने पर ध्रुव अंगूठे से क्लोन को खुरचकर उतारने का प्रयास करने लगा था। इस पर पुलिस टीम ने ध्रुव के अंगूठे से क्लोन को उतारा था। पुलिस ने उसके खिलाफ केस दर्ज कर जेल भेज दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed