{"_id":"62a23a228841e97cb43823a4","slug":"train-sultanpur-news-lko63448403","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी की छुट्टियों में रूट की प्रमुख ट्रेनें फुल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी की छुट्टियों में रूट की प्रमुख ट्रेनें फुल
विज्ञापन
सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर लगी भीड़।
- फोटो : SULTANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। गर्मी की छुट्टियों में यात्रियों की भीड़ बढ़ने से प्रमुख ट्रेनों में सीटें फुल हो गई हैं। इस महीने सुल्तानपुर-लोकमान्य तिलक, साकेत, श्रमजीवी, सद्भावना, कुंभ, उपासना, बेगमपुरा समेत 10 से अधिक ट्रेनों के स्लीपर कोच नो रूम हो गए हैं। कुछ ट्रेनों में लंबी प्रतीक्षा सूची है। सीटें फुल होने की वजह से तत्काल टिकट को लेकर आरक्षण केंद्र पर मारामारी मची है।
गर्मी की छुट्टियों में लोग परिवार के साथ भ्रमण पर निकल रहे हैं। इस वजह से रूट की प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर कोच में यात्रियों की संख्या बढ़ी है। हावड़ा से देहरादून जाने वाली कुंभ सुपर फास्ट अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 13, 14, 16 व 17 जून को नो रूम है। वहीं उपासना अप एक्सप्रेस में 15 व 18 जून को नो रूम है। इस ट्रेन में 22 जून के बाद प्रतीक्षा सूची 50 पार कर चुकी है। सुल्तानपुर से लोकमान्य तिलक को जाने वाली सुल्तानपुर अप एक्सप्रेस में 14 व 21 जून को नो रूम है। अयोध्या कैंट से लोकमान्य तिलक को जाने वाली साकेत डाउन एक्सप्रेस में 16, 19, 23 व 26 जून को सीट उपलब्ध नहीं है। वाराणसी से जम्मूतवी तक जाने वाली बेगमपुरा अप एक्सप्रेस में 10 से लेकर 15 जून तक लगातार नो रूम है। सद्भावना अप एक्सप्रेस में 18 जून को नो रूम है। श्रमजीवी अप एक्सप्रेस के स्लीपर कोच भी फुल हैं। इसमें 10 से लेकर 15 जून तक नो रूम है।
बरौनी से अंबाला तक जाने वाली हरिहर अप एक्सप्रेस में 13 व 16 जून को नो रूम है। वाराणसी से नई दिल्ली तक जाने वाली महामना अप एक्सप्रेस में 14, 16 व 18 जून को 50 के ऊपर वेटिंग चल रही है। गाजीपुर-आनंद विहार सुुहेलदेव एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में 12, 13, 15, 17 व 19 जून को सीटें फुल हैं। वाराणसी से अहमदाबाद तक जाने वाली वाराणसी-अहमदाबाद अप एक्सप्रेस में 18 व 25 जून को नो रूम है। पटना-कोटा अप एक्सप्रेस में 13 व 15 जून को नो रूम शो कर रहा है। प्रमुख ट्रेनों के स्लीपर कोच में नो रूम व लंबी प्रतीक्षा सूची होने की वजह से तत्काल टिकट कराने के लिए आरक्षण केंद्र पर यात्रियों की लंबी कतार लग रही है। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि प्रमुख ट्रेनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ी है।