{"_id":"627aad3f17880977e8624775","slug":"train-schedule-sultanpur-news-lko6299998195","type":"story","status":"publish","title_hn":"11 घंटे देर से पहुंची सद्भावना एक्सप्रेस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
11 घंटे देर से पहुंची सद्भावना एक्सप्रेस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। ट्रेनों के संचालन में घंटों के विलंब से यात्री लगातार परेशान हैं। मंगलवार को सद्भावना डाउन एक्सप्रेस तय समय से करीब 11 घंटे की देरी से सुल्तानपुर स्टेशन पर पहुंची। डाउन ट्रेन के लेट होने से सद्भावना अप एक्सप्रेस का संचालन भी तय समय से करीब तीन घंटे विलंब से किया गया। इसके साथ 10 ट्रेनों का संचालन तय समय से कई घंटे विलंब से किया गया।
हावड़ा से देहरादून तक जाने वाली कुंभ सुपरफास्ट अप एक्सप्रेस मंगलवार को तय समय से करीब पांच घंटे की देरी से रवाना की गई। बेगमपुरा अप एक्सप्रेस का संचालन एक घंटे विलंब से किया गया। श्रमजीवी अप एक्सप्रेस भी एक घंटे की देरी से रवाना की गई। नई दिल्ली से वाराणसी को जाने वाली महामना डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब दो घंटे की देरी से किया गया।
जम्मूतवी से वाराणसी जाने वाली बेगमपुरा डाउन एक्सप्रेस छह घंटे, कुंभ सुपरफास्ट डाउन सात घंटे, चंडीगढ़-पाटिलपुत्र डाउन एक्सप्रेस छह घंटे और हिमगिरि डाउन एक्सप्रेस का संचालन तय समय से करीब डेढ़ घंटे की देरी से किया गया। प्रमुख ट्रेनों के संचालन में देरी होने से दिन भर यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। स्टेशन अधीक्षक बीएस मीना ने बताया कि लंबी दूरी की कई ट्रेनें मंगलवार को भी तय समय से कई घंटे की देरी से रवाना की गई।