फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Traders outraged over power cuts; warn of agitation

Sultanpur News: विद्युत कटौती पर व्यापारियों में रोष, आंदोलन की चेतावनी

Fri, 21 Aug 2026 12:18 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Fri, 21 Aug 2026 12:18 AM IST
विज्ञापन
Traders outraged over power cuts; warn of agitation
जयसिंहपुर। जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल की समीक्षा बैठक बृहस्पतिवार को जयसिंहपुर बाजार में हुई। मुख्य अतिथि संगठन के जिला प्रभारी संदीप श्रीवास्तव रहे। बैठक में व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं पर चर्चा हुई। व्यापारियों ने जिलाधिकारी से बिजली कटौती पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।
विज्ञापन


बैठक में जिला प्रभारी संदीप श्रीवास्तव ने कहा कि संगठन की ओर से जनसमस्याओं पर प्रशासन को कई बार ज्ञापन दिए जा चुके हैं, लेकिन समस्याओं का अपेक्षित समाधान नहीं हो रहा है। उन्होंने चेतावनी दी कि समय रहते समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो संगठन सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगा। कहा कि व्यापारियों और व्यापारी नेताओं का उत्पीड़न किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और व्यापारियों को न्याय दिलाने के लिए संगठन हर स्तर पर संघर्ष करेगा।
विज्ञापन

बैठक में जिले में सैंपलिंग के नाम पर व्यापारियों से कथित धन उगाही का मुद्दा भी उठाया गया। संगठन ने मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस मौके पर बाबूलाल, शिवलाल, आजुद्दीन, शीतल समेत अन्य व्यापारी मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed