{"_id":"6a874debe1feb0c65b0eaff4","slug":"clock-tower-to-be-revamped-with-digital-clocks-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-163246-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: डिजिटल घड़ियों के साथ घंटाघर का होगा कायाकल्प","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: डिजिटल घड़ियों के साथ घंटाघर का होगा कायाकल्प
Fri, 21 Aug 2026 12:26 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:26 AM IST
विज्ञापन
शहर के घंटाघर में प्रस्तावित कार्य के विषय में जानकारी लेते पालिकाध्यक्ष प्रवीन अग्रवाल व ईओ ला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। शहर के ऐतिहासिक चौक घंटाघर का जल्द ही कायाकल्प किया जाएगा। नगर पालिका ने इसके सुंदरीकरण, मरम्मत और जीर्णोद्धार के लिए करीब 34 लाख रुपये का बजट निर्धारित किया है। इसका काम 20 सितंबर तक पूरा करने का लक्ष्य है।
घंटाघर में लगी पुरानी घड़ियों को हटाकर चार नई डिजिटल घड़ियां लगाई जाएंगी। आधुनिक फसाड लाइट से घंटाघर को आकर्षक रूप से सजाया जाएगा। बृहस्पतिवार को नगर पालिकाध्यक्ष प्रवीन कुमार अग्रवाल की उपस्थिति में लखनऊ से आए अभियंता, तकनीकी विशेषज्ञ और विद्युतकर्मी के दल ने जायजा लिया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि घंटाघर का सुंदरीकरण वर्ष 2007-08 में हुआ था। अब लंबे समय बाद भवन की मरम्मत और घड़ियों को बदला जा रहा है। उन्होंने अधिकारियों को दुर्गा पूजा महोत्सव और अन्य त्योहारों से पहले कार्य पूरा करने के निर्देश दिए।
अधिशासी अधिकारी लाल चंद्र सरोज ने बताया कि फसाड लाइट कुछ ही सेकंड में अपना रंग बदल लेती है। संसद भवन, सिग्नेचर ब्रिज और कोलकाता के हावड़ा ब्रिज पर भी ऐसी लाइटें लगाई गई हैं। इस मौके पर सहायक अभियंता सिविल संतोष कुमार, अवर अभियंता सिविल नीलम कुमारी, मार्ग प्रकाश विभाग के अजय तिवारी, सुनील श्रीवास्तव और हनुमान सिंह मौजूद रहे।