{"_id":"6a874c61b018acd15508f0ca","slug":"elderly-mans-body-found-in-well-sultanpur-news-c-103-1-slko1043-163261-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: कुएं में मिला बुजुर्ग का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: कुएं में मिला बुजुर्ग का शव
Fri, 21 Aug 2026 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Fri, 21 Aug 2026 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोसाईगंज। गेड़ौरा गांव में बुधवार रात घर से निकले बुजुर्ग का शव गांव से करीब 200 मीटर दूर स्थित कुएं में मिला। गेड़ौरा निवासी पारस नाथ मिश्र (80) बुधवार रात घर से निकले थे। देर तक नहीं लौटने पर परिवार के लोगों ने उनकी खोजबीन शुरू की। कुएं के पास उनकी चप्पल और लाठी मिली।
ग्रामीणों ने कुएं में झांककर देखा तो पानी में पारस नाथ का शव उतराता दिखाई दिया। रात में ही गोसाईगंज पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शव को कुएं से बाहर निकलवाया। शव को बृहस्पतिवार सुबह पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। गोसाईगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक अखंडदेव मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट मिलने पर स्थिति स्पष्ट होगी। (संवाद)