फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Took oath to follow in the footsteps of Dr. Ambedkar

Sultanpur News: डॉ. आंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने की शपथ ली

Sat, 15 Apr 2023 12:15 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 15 Apr 2023 12:15 AM IST
विज्ञापन
Took oath to follow in the footsteps of Dr. Ambedkar
सुल्तानपुर के तिकोनिया पार्क में डॉ. आंबेडकर की जयंती पर मौजूद लोग। -संवाद।
सुल्तानपुर। बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती शुक्रवार को जिले में धूमधाम से मनाई गई। डॉ. आंबेडकर के पदचिह्नों पर चलने की शपथ ली गई। जिला मुख्यालय में रोडवेज बस अड्डे से लेकर तिकोनिया पार्क, नगर पालिका तक भव्य मेला लगा। शाम होते ही भीड़ बढ़ गई। ऐसे में पुलिस व यातायात विभाग को भी काफी कशमकश करनी पड़ी। दो पहिया व वाहनों को चौराहे पर जाने से रोक दिया गया।
विज्ञापन




तिकोनिया पार्क के पास डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा को रंगीन रोशनी से सजाया गया। शुक्रवार सुबह से ही प्रतिमा पर माल्यार्पण के लिए संगठनों के लोग पहुंचे। आंबेडकर कल्याण समिति, द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया, भारतीय बौद्ध महासभा, राष्ट्रीय युवा एकता मिशन समेत अन्य संगठनों की ओर से विविध कार्यक्रम आयोजित किए गए।
विज्ञापन



शहर के राजीव गांधी पार्क में सुबह जयंती कार्यक्रम की शुरुआत हुई। मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त आईएएस मनमोहन चौधरी ने डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दीप प्रज्ज्वलित किया। भारतीय बौद्ध महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. आरपी चौधरी, डॉ. सुरेश चंद्र कौशल, प्रोफेसर रतन कुमार, प्रोफेसर रविकांत, प्रोफेसर कालीचरन स्नेही आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन



संगठनों की तरफ से जगह-जगह शर्बत वितरण शिविर लगाए गए। दोपहर बाद शहर में झांकी निकाली गई। ग्रामीण अंचलों से आई झांकियों ने भी बैंडबाजे के साथ पूरे शहर में भ्रमण किया। कलेक्ट्रेट में एडीएम बी प्रसाद ने कर्मचारियों को बाबा साहब के पदचिह्नों पर चलने की शपथ दिलाई।


कमला नेहरू भौतिक एवं सामाजिक विज्ञान संस्थान में प्राचार्य प्रो. आलोक कुमार सिंह ने डॉ. आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। प्रो. सुशील कुमार सिंह, प्रो. राधेश्याम सिंह, प्रो. प्रवीण कुमार सिंह आदि ने संबोधित किया।


जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अभिषेक सिंह राणा की अगुवाई में डॉ. भीमराव आंबेडकर के चित्र पर माल्यार्पण पर उन्हें याद किया गया। इस मौके पर हौसिला प्रसाद भीम, विजय पाल, लाल पद्माकर सिंह, योगेश सिंह, पवन मिश्र आदि मौजूद रहे।


भाजपा ने डॉ. आंबेडकर की जयंती जिले के 26 मंडलों और 1632 बूथों पर सामाजिक समरसता के रूप में मनाई। इस दौरान प्रदेश मंत्री शंकर गिरि, जिला संयोजक धर्मेंद्र कुमार, संजय सिंह त्रिलोकचंदी आदि मौजूद रहे। रामनरेश त्रिपाठी सभागार में जयंती के दौरान लोक कलाकारों ने बाबा साहब की खूबियों का बखान किया।





ग्रामीण अंचलों में भी रही जयंती की धूम
सुल्तानपुर। ग्रामीण इलाकों में भी डॉ. आंबेडकर की जयंती पर विविध आयोजन हुए। अलीगंज में बाइक रैली और झांकियां निकाली गईं। ऊंचगांव, खड़सा, रायापुर, बहमरपुर समेत कई गांवों में भ्रमण किया गया। इसमें राजेंद्र प्रसाद सहदेव, सुनील कोरी, अरुण कोरी आदि शामिल हुए।


कुड़वार बीआरसी पर बीईओ श्याम बिहारी, सीएचसी पर डॉ. संजय गुप्ता व थाना परिसर में थानाध्यक्ष गौरीशंकर पाल ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। मोतिगरपुर क्षेत्र में भी जयंती धूमधाम से मनाई गई। ब्लॉक मुख्यालय पर बीडीओ संतोष कुमार ने उनके चित्र पर माल्यार्पण किया। मुख्य अतिथि विधायक राज प्रसाद उपाध्याय ने गोष्ठी को संबोधित किया।



दोस्तपुर क्षेत्र में दर्जनों झांकियां निकाली गईं। कादीपुर कस्बे में शोभायात्रा निकाली गई। तहसील परिसर में एसडीएम शिव प्रसाद एवं तहसीलदार बृजेश कुमार सिंह ने बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया। जयंती पर एमडब्ल्यूओ जिला इकाई और जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से रक्तदान शिविर आयोजित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed