{"_id":"684c72feca016bef04093d69","slug":"tlie-hearing-in-rahul-gandhi-case-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-135002-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राहुल गांधी के केस में टली सुनवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राहुल गांधी के केस में टली सुनवाई
Sat, 14 Jun 2025 12:20 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:20 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। जिला एवं सत्र न्यायाधीश लक्ष्मीकांत शुक्ल की अदालत में शुक्रवार को मुजफ्फरनगर दंगा पीड़ित मुस्लिम युवकों पर विवादित टिप्पणी करने के मामले में सांसद राहुल गांधी के खिलाफ चल रही निगरानी अर्जी में सुनवाई नहीं हो सकी। अदालत ने मामले में अगली सुनवाई के लिए 15 जुलाई की तारीख नियत की है।
कोतवाली नगर के घरहां खुर्द निवासी मो. अनवर ने 24 अक्तूबर 2013 को एक चुनावी जनसभा के दौरान विवादित टिप्पणी करने पर उनके खिलाफ एमपी-एमएलए कोर्ट में परिवाद दाखिल कर तलब करने की मांग की। स्पेशल मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा ने बीते 30 जनवरी को परिवाद खारिज कर दिया था। मजिस्ट्रेट कोेर्ट के इस फैसले के खिलाफ मो. अनवर ने जिला जज की कोर्ट में निगरानी दाखिल की है। अदालत ने राहुल गांधी के खिलाफ नोटिस जारी करने का आदेश दिया है।