{"_id":"6acd30c7fda67ccec003e90f","slug":"three-wrestlers-selected-for-state-level-wrestling-sultanpur-news-c-103-1-slp1007-167100-2026-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए तीन पहलवानों का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: राज्य स्तरीय कुश्ती के लिए तीन पहलवानों का चयन
Tue, 13 Oct 2026 12:41 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Tue, 13 Oct 2026 12:41 AM IST
विज्ञापन
सुल्तानपुर। मिर्जापुर में 13 से 15 अक्तूबर तक आयोजित होने वाली पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्मशताब्दी वर्ष राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता के लिए सुल्तानपुर के तीन पहलवानों का चयन किया गया है। प्रतियोगिता में प्रदेश के सभी मंडलों के खिलाड़ी भाग लेंगे।
जिला क्रीड़ा अधिकारी राजेश कुमार सोनकर ने बताया कि जिला व मंडल स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले यश दीक्षित 55 किग्रा, मो. अयाज 70 किग्रा और फैजान 79 किग्रा भार वर्ग में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। तीनों चयनित पहलवान वर्तमान में पंत स्पोर्ट्स स्टेडियम में प्रशिक्षकों की देखरेख में प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास कर रहे हैं।