{"_id":"5dac9a4e8ebc3e93d47d803b","slug":"three-smugglers-caught-with-10-quintals-of-meat-sultanpur-news-lko4880328181","type":"story","status":"publish","title_hn":"वध प्रतिबंधित मवेसियों को चुराकर मांस बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वध प्रतिबंधित मवेसियों को चुराकर मांस बेचने वाले गिरोह का भंडाफोड़
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सुल्तानपुर। जिले से वध प्रतिबंधित मवेशियों को चुराकर उनका मांस बेचने वाले तीन तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के पास से मिले पिकअप वाहन से पुलिस ने 10 क्विंटल प्रतिबंधित मांस, तीन असलहा और मिर्च का पाउडर बरामद किया है।
कुड़वार थानाध्यक्ष अशोक कुमार को सूचना मिली की जिले में मवेशियों को चुराकर उनका वध किया जा रहा है। इसमें एक गिरोह सक्रिय है। इसके खुलासे के लिए एसओ ने बंधुआकलां पुलिस चौकी इंचार्ज आदित्य यादव को जिम्मेदारी सौंपी थी।
एसआई आदित्य यादव पुलिस टीम के साथ रविवार की सुबह बेला पश्चिम तिराहे के पास वाहनों की कर रहे थे। तभी एक पिकअप को पुलिस कर्मियों ने रोका। पुलिस ने जैसे ही पिकअप को रोका तो उस पर सवार युवकों ने पुलिस कर्मियों पर मिर्च का पाउडर डाल दिया।
विज्ञापन
पुलिस कर्मी अपनी आंख मलते हुए पिकअप पर सामने बैठे एक युवक को खींच लिया। पुलिस को देख उस पर सवार दो अन्य वाहन से कूदकर भागने लगे। उन्हें पुलिस कर्मियों ने दौड़ाकर पकड़ लिया।
तलाशी के दौरान युवकों के पास से मिर्च का पाउडर, तीन असलहा बरामद हुआ। पिकअप पर वध प्रतिबंधित मवेशियों का 10 क्विंटल मांस बरामद किया गया।
पुलिस की पूछताछ में युवकों की पहचान तस्लीम अहमद उर्फ कल्लू, सद्दाम निवासी भैसना थाना सांगीपुर जिला प्रतापगढ़ और रविकांत निवासी मिसिर का पुरवा मजरे उचंगांव थाना धम्मौर जिला सुल्तानपुर के रूप में की गई। पुलिस ने तीनों युवकों से पूछताछ की तो पता चला कि तीनों वध प्रतिबंधित मवेशियों को चुराकर उनका वध करके मांस बेचते हैं।
ग्रामीण अथवा पुलिस के पीछा करने पर उनकी आंख में मिर्च का पाउडर डालकर या फिर फायर करते हुए फरार हो जाते हैं। थानाध्यक्ष कुड़वार अशोक कुमार ने बताया कि बरामदगी व गिरफ्तारी में एसआई आदित्य यादव के साथ ही उपनिरीक्षक शास्त्राजीत प्रसाद और सिपाही किशन पटेल, विजेंद्र सिंह, अशर्फीलाल और चालक मोहम्मद शोएब का विशेष योगदान रहा।