फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Three robbers arrested

तीन लुटेरे गिरफ्तार

Sat, 06 Feb 2021 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 06 Feb 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Three robbers arrested
सुल्तानपुर। अंतरजनपदीय ट्रक लूट गिरोह का पुलिस और स्वॉट टीम ने शनिवार को पर्दाफाश करते हुए तीन शातिरों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से चोरी का एक ट्रक, 22 टायर, 14 बैटरी के साथ ही 41 हजार रुपये की नकदी बरामद की गई है। पुलिस व स्वाट टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार दिया।
विज्ञापन

मोतिगरपुर थाना क्षेत्र के शुकुल दुलैचा गांव निवासी किशनलाल जायसवाल का ट्रक 11/12 जनवरी की रात जयसिंहपुर कोतवाली क्षेत्र के डड़वा चौराहे के पास खड़ा था। मौका पाकर चोर ट्रक के छह पहिए खोल ले गए थे। कोतवाली पुलिस केस दर्ज कर मामले की तफ्तीश में जुटी थी। एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए घटना के खुलासे के लिए कोतवाल बेंचू सिंह यादव के साथ ही स्वाट टीम प्रभारी अजय प्रताप सिंह यादव को जिम्मेदारी सौंपी थी।
विज्ञापन

इस बीच पुलिस के हाथ कई अहम सुराग लगे। शनिवार को पुलिस टीम को पता चला कि बिरसिंहपुर हाईवे प्लांट के पास ट्रक लुटेरे किसी घटना को अंजाम देने के लिए पहुंचे हैं। सूचना मिलते ही स्वाट व पुलिस टीम ने छापा मारकर तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में युवकों की पहचान ताज अली व गुलशाद निवासी ग्राम नजियापुर, थाना रानीगंज और परवेज निवासी मुल्लापुर हवाई अड्डा, थाना कोतवाली नगर जिला प्रतापगढ़ के रूप में की गई। आरोपियों के पास से जौनपुर जिले के शाहगंज से चुराए गए एक ट्रक के साथ ही चोरी के ट्रक के 22 टायर, 14 बैटरियां, चार रिम, दो जैक, 41 हजार रुपये और तीन मोबाइल सेट बरामद किया गया।
एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए तीनों शातिर लुटेरे हैं। इस गिरोह ने जिले के कादीपुर, जयसिंहपुर, लंभुआ, कोतवाली देहात व पड़ोस के अयोध्या, जौनपुर, अमेठी, रायबरेली, कौशांबी व आजमगढ़ जिले में लूट व चोरी की कई घटनाओं को अंजाम दिया है। ट्रक लूट की घटना में प्रयुक्त एक अन्य ट्रक को भी पुलिस ने पकड़ा है। घटना का खुलासा करने वाली पुलिस व स्वाट टीम को एसपी ने 10 हजार रुपये नकद पुरस्कार भी दिया।

एसपी डॉ. अरविंद चतुर्वेदी ने बताया कि गिरफ्तार किए गए बदमाशों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है जो अपने साथियों के साथ हाईवे पर खड़े ट्रकों से रिम सहित टायर चोरी करता है। इनका गिरोह ऐसे पेट्रोल पंप/ ढाबा को चिह्नित करता है जहां ट्रक चालक विश्राम करते हैं। मध्यरात्रि में चालकों को बंधक बनाकर ट्रक लूट लेते हैं। साथ ही ट्रक के टायर व रिम को खोलकर कम दामों पर बेच देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed