{"_id":"5867e6fe4f1c1b7675eee9d8","slug":"thief-robbed-people","type":"story","status":"publish","title_hn":"परिवारीजनों को बंधक बनाकर दो लाख की लूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
परिवारीजनों को बंधक बनाकर दो लाख की लूट
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 Dec 2016 10:42 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गेट फांदकर शुक्रवार की रात घर में घुसे चार बदमाशों ने तमंचे के जोर पर परिवार के मुखिया को बंधक बनाकर परिवारीजनों को जमकर मारा-पीटा। उसके बाद घर के बक्सों का ताला तोड़कर पांच हजार की नकदी समेत दो लाख रुपये के जेवरात लूटकर फरार हो गए।
पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। मामला कमरौली थाना क्षेत्र के पूरे दीना पाठक मजरे सिंदुरवा गांव का है। गांव निवासी राम प्रताप उपाध्याय शुक्रवार की रात घर के बाहर बरामदे में सो रहे थे।
उनकी बहन चंद्रप्रभा (60) व पुत्री लक्ष्मी (26) घर के भीतर सो रही थीं। रात करीब 11 बजे चार बदमाश दबे पांव गेट फांदकर उनके घर में दाखिल हो गए। बदमाशों ने राम प्रताप पर तमंचा तानकर उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस बीच शोर-शराबा सुनकर राम प्रताप की बहन चंद्रप्रभा व उसकी बेटी कमरे का दरवाजा खोलकर बाहर निकल आईं।
विज्ञापन
बदमाशों ने उन्हें भी बंधक बना लिया। विरोध करने पर चंद्रप्रभा व उसकी बेटी लक्ष्मी को बदमाशों ने जमकर मारा-पीटा। परिवारीजनों को बंधक बनाने के बाद बदमाश बक्सों का ताला तोड़कर पांच हजार की नकदी व करीब दो लाख के जेवरात लूटकर फरार हो गए। सुबह राम प्रताप के शोर मचाने पर पड़ोसी पहुंचे।
पड़ोसियों ने राम प्रताप व उनके परिवारीजनों को मुक्त कराया। राम प्रताप ने घटना की सूचना कमरौली थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति का जायजा लिया। थानाध्यक्ष कमरौली आरके सिंह ने बताया कि केस दर्जकर मामले की छानबीन की जा रही है।