{"_id":"644571f281f3aff10e07ae14","slug":"theft-of-goods-worth-five-lakh-rupees-from-the-house-sultanpur-news-c-13-1-196827-2023-04-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: मरियमपुर में मकान से पांच लाख की चोरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: मरियमपुर में मकान से पांच लाख की चोरी
Sun, 23 Apr 2023 11:29 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
Updated Sun, 23 Apr 2023 11:29 PM IST
विज्ञापन
गोसाईंगंज (सुल्तानपुर)। थाना क्षेत्र गोसाईंगंज के मरियमपुर गांव में शनिवार की रात चोरों ने एक घर से करीब पांच लाख रुपये का सामान पार कर लिया। रविवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो कमरे का दरवाजा बाहर से बंद मिला। फोन से पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।
मरियमपुर गांव निवासी प्रभात कुमार सिंह का परिवार एक कमरे में सोया था जबकि दूसरे कमरे में उनके छोटे भाई का परिवार। शनिवार की रात घर में दाखिल हुए चोर दोनों कमरे का दरवाजा बाहर से बंद कर दिए। इसके बाद एक कमरे में घुसकर आलमारी का लॉकर खोलकर उसमें रखे करीब पांच लाख के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
रविवार की सुबह जब परिजन सोकर उठे तो कमरा बाहर से बंद मिला। फोन के जरिए ग्रामीणों से मदद मांगकर कमरे की सिटकिनी खुलवाई। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर जांच शुरू कर दी है।