फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The weather is happy due to the rain

झमाझम बारिश से खुशगवार हुआ मौसम

Sun, 21 Jun 2020 08:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 21 Jun 2020 08:51 PM IST
विज्ञापन
The weather is happy due to the rain
सुल्तानपुर। जिले में लगातार दूसरे दिन रविवार को झमाझम बारिश हुई। बारिश से मौसम खुशगवार हो गया है। तापमान गिरने से गर्मी से राहत मिल गई है। शनिवार की देर रात हुई बारिश के दौरान सिविल लाइंस मोहल्ले में एक पेड़ गिर गया। हालांकि पेड़ गिरने से कोई हताहत नहीं हुआ। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहने और हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान लगाया है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब आठ बजे बूंदाबांदी शुरू हुई। करीब एक घंटे तक रुक-रुक कर बूंदाबांदी चलती रही। इसके बाद मौसम साफ हो गया। धूप निकल आई। अपराह्न करीब साढ़े तीन बजे एक बार फिर मौसम का मिजाज बदल गया और आसमान में घने बादल छा गए। देखते ही देखते तेज बारिश शुरू हो गई। करीब 40 मिनट तक हुई बारिश से जगह-जगह जलभराव हो गया है। तापमान में गिरावट आने से लोगों को गर्मी से राहत मिल गई।
विज्ञापन

शहर के अलावा ग्रामीण क्षेत्रों में भी दोपहर बाद हुई बारिश से किसानों ने अगेती धान की रोपाई तेज कर दी। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में आसमान में मध्यम से घने बादल छाए रहेंगे और हल्की से मध्यम बारिश होगी। नरेंद्रदेव कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कुमारगंज अयोध्या के मौसम पर्यवेक्षक अमरनाथ मिश्र ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 29.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूनतम तापमान 27.0 से गिरकर 24.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। मौसम में आर्द्रता (नमी) 96-85 फीसदी रही। उत्तरी-पुरवा हवा की गति 5.3 किमी/घंटे रिकॉर्ड की गई। वहीं बाईपास पर स्थित कान्वेंट विद्यालय के सामने से गुजरे तार पर रविवार की सुबह एक पेड़ टूटकर गिर पड़ा। पेड़ गिरने से क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई। बारिश के बाद इंजीनियरों ने कर्मियों को भेजकर पेड़ की डाल हटवाकर तार पोल पर चढ़वाया। इसके बाद आपूर्ति बहाल हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed