{"_id":"667727ec3523410d3b0bfb34","slug":"the-police-station-incharge-will-be-punished-for-changing-the-complaint-sultanpur-news-c-103-1-ayo1003-114990-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तहरीर बदलवाने वाले चौकी इंचार्ज पर गिरेगी गाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तहरीर बदलवाने वाले चौकी इंचार्ज पर गिरेगी गाज
विज्ञापन
सुल्तानपुर। पीड़िता के पिता से तहरीर बदलवाने वाले शास्त्रीनगर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा पर जल्द ही गाज गिर सकती है। उनके खिलाफ पीड़िता के पिता के अलावा विभिन्न संगठनों के आरोपों की जांच शुरू हो गई है। जांच पूरी होते ही उन पर कार्रवाई तय मानी जा रही है।
मद्रास गन हाउस संचालक के बेटे पर पिछले दिनों एक युवती से छेड़छाड़, एसिड अटैक की धमकी और घर में घुसकर हंगामा करने जैसे गंभीर आरोप लगे थे। पीड़िता के पिता शिकायत लेकर कोतवाली नगर पहुंचे तो आरोप है कि वहां पर शास्त्रीनगर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा ने दबाव डालकर तहरीर बदलवा दी और हल्की धाराओं में केस दर्ज कर दिया। ऐसे में मजबूर पिता को शोहदों के डर से अपनी पत्नी और बेटी को घर से बाहर सुरक्षित स्थान पर भेजना पड़ा।
अमर उजाला ने इस मामले को प्रमुखता से उठाया तो उधर, विभिन्न सामाजिक संगठन भी सक्रिय हुए। जिसके बाद पुलिस ने गंभीर धाराएं लगाते हुए आरोपी चाचा व भतीजे को जेल भेज दिया। चौकी इंचार्ज से विवेचना भी छीन ली गई। साथ ही पुलिस अधीक्षक ने चौकी इंचार्ज पर लगे विभिन्न आरोपों की जांच सीओ सिटी को देकर एक सप्ताह में रिपोर्ट मांगी है। इस बारे में सीओ सिटी शिवम मिश्र ने बताया कि जांच पूरी होते ही वह अपनी रिपोर्ट एसपी को सौंप देंगे।
विज्ञापन
विवादों के लिए चर्चित हैं चौकी इंचार्ज
शास्त्रीनगर चौकी इंचार्ज राकेश कुमार ओझा की पहुंच ऊपर तक बताई जाती है। यही वजह है कि तमाम विवादों के बावजूद वे हमेशा बच निकलते हैं। 2022 में उनके वलीपुर चौकी इंचार्ज रहते हुए चौकी से कुछ ही दूर पर दुर्गा पूजा में सांप्रदायिक विवाद हुआ था। किंतु उनका बाल बांका नहीं हुआ। फिर उन्हें शास्त्रीनगर चौकी इंचार्ज बनाया गया तो यहां सरेआम विजय नारायण हत्याकांड हो गया। इसके बावजूद उन पर आंच नहीं आई। लेकिन अब तहरीर बदलवाने के मामले में उन्हें बचाना अफसरों के लिए भी मुश्किल लग रहा है।