फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The Moosepur road has not been repaired for 30 years

Sultanpur News: 30 वर्षों से नहीं हुई मूसेपुर सड़क की मरम्मत

Wed, 26 Aug 2026 11:25 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Wed, 26 Aug 2026 11:25 PM IST
विज्ञापन
The Moosepur road has not been repaired for 30 years
करौंदीकला। चतुर्भुजपुर गांव को मूसेपुर से जोड़ने वाला सड़क मार्ग पिछले 30 वर्षों से क्षतिग्रस्त है। सड़क पर गड्ढे और गिट्टियां पत्थर निकलने से लोगों काे आवागमन करना मुश्किल हुआ है। उधर, लोक निर्माण विभाग का कहना है कि सड़क गन्ना समिति से हस्तांतरित नहीं हुई है। हस्तांतरण के बाद ही विभाग सड़क की मरम्मत करवा सकेगा।
विज्ञापन

इस सड़क से अमरेमऊ, देवराजपुर, रामनगर, पूरे हरदास, मूसेपुर, चतुर्भुजपुर, बांगरखुर्द, विष्णु गोपालपुर, खटकी कास्त चिरान, भटौता तुलसी पट्टी, कटघर पूरे चौहान, गंगापुर, नरायनपुर नागनाथपुर, शहाबुद्दीनपुर सहित अन्य कई गांव के लोग प्रतिदिन आवागमन करते हैं। सड़क पर गहरे गड्ढे होने के कारण लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। आए दिन बाइक और साइकिल सवार गिरकर चोटिल होते रहते हैं। ग्रामीणों को तीन किलोमीटर अधिक दूरी तय कर पान बाबा मार्ग से गुजरना पड़ता है।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के अनुसार इस सड़क का निर्माण गन्ना समिति विभाग ने 1996 में किया था। तब से इसकी मरम्मत नहीं की गई है। भटौता तुलसी पट्टी के भानु प्रताप सिंह ने बताया कि उन्होंने सांसद और विधायक को पत्र लिखा था। इस पर कोई सुनवाई नहीं हुई। शहाबुद्दीनपुर निवासी गुड्डू यादव ने भी सड़क की खराब हालत पर चिंता जताई। ग्रामीणों ने प्रशासन से जल्द सड़क की मरम्मत की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हस्तांतरण के बाद होगी मरम्मत
लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता अतुल वर्मा ने बताया कि सड़क का निर्माण गन्ना समिति ने कराया था। यह सड़क अभी तक लोक निर्माण विभाग को हस्तांतरित नहीं हुई है। हस्तांतरण के बाद ही सड़क की मरम्मत कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed