फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The flood of faith gathered at Sitakund Ghat

सीताकुंड घाट पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Sat, 02 Nov 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 02 Nov 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
The flood of faith gathered at Sitakund Ghat
सुल्तानपुर। संतान की लंबी उम्र व परिवार की सुख समृद्धि की कामना के साथ शनिवार को महिलाओं ने डाला छठ पर्व पर निर्जल व्रत रख डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर पूजा-पाठ किया।
विज्ञापन

आदि गंगा गोमती स्थित शहर के सीताकुंड घाट पर जुटी सैकड़ों महिलाओं ने सामूहिक रूप से छठ माता की विधिवत पूजा-अर्चना की। रविवार को भी सीताकुंड घाट पर पूजा-अर्चना का कार्यक्रम चलेगा।
विज्ञापन

सूर्य उपासना का महापर्व डाला छठ को लेकर शनिवार की शाम आदि गंगा गोमती स्थित शहर के सीताकुंड घाट पर आस्था व श्रद्धा का सैलाब उमड़ा। 36 घंटों तक निर्जल उपवास के संकल्प के साथ पुत्रों की लंबी उम्र की कामना को लेकर सैकड़ों महिलाएं डूबते सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

परवैतिन महिलाओं ने गोमती नदी में कमर तक पानी में डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर परिवार में सुख समृद्धि के लिए छठ माता से प्रार्थना की। परिवारीजन पूजन सामग्रियां लेकर महिलाओं के साथ लगे रहे।
रंग-रोगन से लकदक व विद्युत रोशनी से जगमग सीताकुंड घाट देर शाम अनुपम छटा बिखेर रहा था। घाट पर बनाई गई वेदियों (पिंडाें) पर समूह में महिलाओं ने विधि-विधान से छठ माता की पूजा अर्चना की।
महिलाओं ने छठ माता को गन्ना, फल, फूल व मिष्ठान आदि अर्पित कर पुत्रों के लंबी उम्र की कामना की। कठिन निर्जल व्रत के बावजूद महिलाओं के चेहरों पर श्रद्धा व उत्साह दिखा। कुछ परिवार के पुरुष भी व्रत रखे हुए हैं।
डूबते सूर्य को अर्घ्य देने के बाद मंगलगान करती महिलाएं देर रात घर पहुंचीं। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने सीताकुंड मंदिर परिसर में ही रात गुजारी। परवैतिन महिलाएं रविवार की भोर में उगते सूर्य को अर्घ्य देने पुन: घाट पर पहुंचेगी।
रात करीब दो बजे से ही महिलाओं का घाट पर जमघट शुरू हो जाएगा। अर्घ्य देने व दान-पुण्य के बाद ही महिलाएं जल ग्रहण कर उपवास तोड़ेंगी। रविवार को दोपहर तक सीताकुंड घाट पर पूजा-अर्चना का सिलसिला चलेगा।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से सीताकुंड घाट पर साफ-सफाई की व्यवस्था की गई है। घाट के पास टेंट भी लगाया गया है। यहां दूर-दराज से आए श्रद्धालु रात गुजारेंगे।

पीने के पानी के लिए टैंकर व सफाई कर्मियों की टीम लगाई गई है। नगर पालिका परिषद के ईओ रवींद्र कुमार ने सीताकुंड घाट पर चाक-चौबंद व्यवस्था कराने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed