फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   The company will refund the cost of the mobile phone to the consumer.

Sultanpur News: उपभोक्ता को मोबाइल फोन की कीमत लौटाएगी कंपनी

Tue, 02 Dec 2025 12:52 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 02 Dec 2025 12:52 AM IST
विज्ञापन
The company will refund the cost of the mobile phone to the consumer.
सुल्तानपुर। जिला उपभोक्ता विवाद प्रतितोष आयोग के अध्यक्ष राम लखन सिंह चंद्रौल व सदस्य भारत भूषण तिवारी ने मोबाइल कंपनी व सर्विस सेंटर प्रतिनिधि के खिलाफ फैसला सुनाते हुए परिवादी के पक्ष में 24,999 रुपये मोबाइल की कीमत लौटाने व पुराना मोबाइल वापस लेने का आदेश दिया है। वहीं, फोरम ने मानसिक कष्ट व वाद व्यय के लिए एक हजार पांच सौ रुपये भी अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन

कोतवाली नगर के बघराजपुर-लोहरामऊ रोड निवासी परिवादी देवांश निगम के आरोप के मुताबिक, 23 अक्तूबर 2022 को उन्होंने ऑनलाइन 24,999 रुपये का भुगतान कर रेडमी कंपनी का मोबाइल खरीदा था। परिवादी के आरोप के मुताबिक, कुछ दिनों बाद ही मोबाइल में गड़बड़ी आने पर उन्होंने कंपनी में शिकायत की। साथ ही सर्विस सेंटर पर भी संपर्क किया। इसके बावजूद कंपनी व सर्विस सेंटर प्रतिनिधि ने कोई जिम्मेदारी नहीं निभाई, जिससे परिवादी का नुकसान हुआ।
विज्ञापन

परिवादी ने क्षतिपूर्ति के लिए उपभोक्ता फोरम की शरण ली। उपभोक्ता फोरम ने मामले में संबंधित कंपनी व सर्विस सेंटर प्रतिनिधि के खिलाफ फैसला सुनाते हुए दो माह के भीतर पुराना मोबाइल परिवादी से वापस लेकर मोबाइल की कीमत व अन्य खर्च की धनराशि अदा करने का आदेश दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed