{"_id":"5e14c3168ebc3e87b6799709","slug":"tet-exam-sultanpur-news-lko5016913122","type":"story","status":"publish","title_hn":"तैयारियां पूरी, आज होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तैयारियां पूरी, आज होगी शिक्षक पात्रता परीक्षा
विज्ञापन

सुल्तानपुर में 20,609 व अमेठी में 8,181 परीक्षार्थी लेंगे हिस्सा
कक्ष निरीक्षक, पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट करेंगे निगरानी
फोटो संख्या-2,21
संवाद न्यूज एजेंसी
सुल्तानपुर/गौरीगंज। परीक्षा नियामक प्राधिकारी उत्तर प्रदेश इलाहाबाद के निर्देश पर बुधवार को आयोजित होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सुल्तानपुर में 23 परीक्षा केंद्रों पर 20,609 व अमेठी के नौ केंद्रों पर 8,181 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सभी केंद्रों पर कक्ष निरीक्षक के साथ दो-दो पर्यवेक्षक, स्टेटिक मजिस्ट्रेट, जोनल मजिस्ट्रेट के साथ प्रशासन ने उड़ाका दलों का भी गठन किया है। परीक्षार्थियों के साथ आने वाले परिवारीजनों की भीड़ को देखते हुए सभी केंद्रों पर पर्याप्त सुरक्षा कर्मी तैनात किए गए हैं।
जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने बुधवार को दो पाली में होने वाली शिक्षक पात्रता परीक्षा की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया है। परीक्षा के लिए सुल्तानपुर में 23 व अमेठी में नौ केंद्र बनाए गए हैं। आवेदन करने वालों में सुल्तानपुर में प्राथमिक स्तर की परीक्षा में 14,326 व उच्च प्राथमिक स्तर के 6,283 समेत कुल 20,609 परीक्षार्थियों के हिस्सा लेने के आसार हैं। इसी तरह अमेठी में प्राथमिक स्तर के 5,621 और उच्च प्राथमिक स्तर के 2,560 परीक्षार्थी हैं। प्रशासन ने परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए प्रत्येक कक्ष में दो-दो कक्ष निरीक्षक के साथ प्रत्येक केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक व स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात किए हैं। इसके अलावा डीआईओएस, बीएसए व सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी के नेतृत्व में गठित तीन उड़ाका दल भी परीक्षा की निगरानी करेंगे। उप जिलाधिकारियों को जोनल मजिस्ट्रेट की जिम्मेदारी देते हुए उन्हें अपने तहसील क्षेत्र के परीक्षा केंद्रों की निगरानी करने का निर्देश दिया गया है।
इनसेट
केंद्रों पर इलेक्ट्रॉनिक सामग्री प्रतिबंधित
सहायक वित्त एवं लेखाधिकारी ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के समय केंद्र पर कोई भी कक्ष निरीक्षक व परीक्षार्थी मोबाइल या अन्य कोई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण नहीं रख सकेगा। प्रत्येक केंद्र पर एक कक्ष बनाया गया है, जहां पर निरीक्षकों के साथ ही परीक्षार्थी इस तरह की सामग्री जमा कर सकेंगेे। परीक्षा के समय यदि किसी के पास से उपकरण मिला तो संबंधित के खिलाफ केस दर्ज कराकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
इनसेट
कमेटी के समक्ष खोला जाएगा प्रश्नपत्र
डीआईओएस ने बताया कि प्रत्येक केंद्र पर प्रश्नपत्र का बंडल संबंधित केंद्र व्यस्थापक, नियुक्त पर्यवेक्षकों, स्टेटिक मजिस्ट्रेट और दो कक्ष निरीक्षकों की मौजूदगी में खोला जाएगा। कमेटी सदस्य के बिना कोई भी केंद्र व्यवस्थापक प्रश्न पत्र का बंडल नहीं खोल सकेंगे।
इनसेट
दो सौ मीटर की परिधि में बंद रहेंगी दुकानें
प्रशासन के मुताबिक परीक्षा के दौरान जिलाधिकारी के आदेश पर धारा 144 लागू है। केंद्र की परिधि के दो सौ मीटर की परिधि में स्थित सभी दुकानें परीक्षा अवधि में बंद रहेंगी।
इनसेट
विलंब पर नहीं मिलेगा प्रवेश
डीआईओएस ने बताया कि परीक्षार्थियों को परीक्षा में समय का खास ख्याल रखना होगा। किसी भी स्थिति में अभ्यर्थी को परीक्षा कक्ष में विलंब की दिशा में प्रवेश नहीं मिलेगा। ऐसे परीक्षार्थियों को वापस लौटना होगा।
इनसेट
अंकित करना होगा हल प्रश्नों की संख्या
डीआईओएस ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सचिव के निर्देश पर परीक्षार्थियों को प्रश्न पत्र हल करने के बाद ओआरएम शीट के नीचे हल किए गए प्रश्नों की संख्या अंकों व शब्दों में लिखनी होगी। कक्ष निरीक्षक को कॉपियां जमा करते समय उसे चेक करने की जिम्मेदारी दी गई है। हल प्रश्नों की संख्या अंकित होने के बाद ही निरीक्षक कॉपी जमा करेंगे।
इनसेट
आवेदन में अपलोड आईडी रखना अनिवार्य
डीआईओएस ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदक को परीक्षा केेंद्र पर अपने साथ आवेदन फार्म में अपलोड पहचान पत्र की मूल कॉपी साथ रखना होगा। अपलोड पहचान पत्र मूल रूप में साथ नहीं रहने की दशा में परीक्षार्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं मिलेगा।
इनसेट
साथ रखने होंगे यह अभिलेख
डीआईओएस के मुताबिक टीईटी परीक्षा के दौरान परीक्षार्थी अपने साथ प्रवेश पत्र, फोटोयुक्त पहचान पत्र, काली बाल पेन तथा प्रशिक्षण प्राप्त किसी सेमेस्टर के अंकपत्र की मूल कॉपी या प्रशिक्षण प्राप्त संस्था के रजिस्ट्रार/सक्षम अधिकारी से प्रमाणित अंक पत्र की छायाप्रति लेकर आएंगे। इसके अतिरिक्त किसी भी सामग्री के साथ प्रवेश नहीं मिलेगा। अंक पत्र मूल रूप में या रजिस्ट्रार/सक्षम अधिकारी से प्रमाणित अंक पत्र की प्रति नहीं होने पर परीक्षार्थी को प्रवेश नहीं मिलेगा।
इनसेट
इंकॉ व डिग्री कॉलेज में रहेगा अवकाश
डीआईओएस ने बताया कि शिक्षक पात्रता परीक्षा के दौरान शांति बनाए रखने के लिए जिले के सभी इंटर कॉलेज व डिग्री कॉलेजों बंद रहेंगे। कोई भी संस्थान खुला मिला तो प्रधानाचार्य के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
बॉक्स
डबल लॉक में सुरक्षित प्रश्नपत्र
पहले यूपी टीईटी परीक्षा 22 दिसंबर को निर्धारित की गई थी लेकिन सीएए के बाद उपजे विवाद की वजह से परीक्षा टाल दी गई थी। परीक्षा के लिए ओएमआर शीट एवं प्रश्नपत्र आ चुके थे, जिसे कड़ी सुरक्षा में कोषागार के डबल लॉक में रखा गया है। परीक्षा तिथि को प्रथम पाली में प्रश्नपत्रों के सील्ड पैकेट स्टेटिक मजिस्ट्रेट को सुबह छह बजे व दूसरी पाली के सील्ड पैकेट साढ़े 10 बजे उपलब्ध कराए जाएंगे। परीक्षा के बाद उसी तिथि को प्रयोग की गई ओएमआर शीट के पैकेट परीक्षा केंद्रों से प्राप्त कर पुन: कोषागार के डबल लॉक में जमा कराए जाएंगे। परीक्षा संपन्न होने के बाद नामित मजिस्ट्रेट व डीआईओएस की निगरानी में कोषागार के डबल लॉक से सील्ड ओएमआर शीट के पैकेटों को निकाला जाएगा और परीक्षा नियामक प्राधिकारी कार्यालय को भेजा जाएगा।
इनसेट
नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए प्रशासन कटिबद्घ
शिक्षक पात्रता परीक्षा को देखते हुए डीएम सुल्तानपुर सी इंदुमती व डीएम अमेठी अरुण कुमार ने तैयारियां पूरी होने का दावा किया है। कहा कि परीक्षा संबंधी पूरी व्यवस्था कर ली गई है। नकलविहीन व शांतिपूर्ण परीक्षा कराने के लिए प्रशासन कटिबद्घ है।