फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sultanpur News ›   Teenager killed, two injured after being hit by an out-of-control SUV

Sultanpur News: बेकाबू एसयूवी की चपेट में आने से किशोर की मौत, दो घायल

Sat, 13 Jun 2026 11:28 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सुल्तानपुर Updated Sat, 13 Jun 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
Teenager killed, two injured after being hit by an out-of-control SUV
विंदेश्वरीगंज। हलियापुर-कूरेभार मार्ग पर मकदूमपुर मोड़ के पास शनिवार दोपहर अनियंत्रित एसयूवी की चपेट में आने से साइकिल सवार सिंघनी निवासी अनुज (14) की मौत हो गई। वहीं, बगल से गुजर रहे मकदूमपुर निवासी पंचम (60) और सिंघनी निवासी अनुज (08) गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को बल्दीराय सीएचसी पहुंचाया गया।
विज्ञापन


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दुर्घटना करीब शनिवार दोपहर एक बजे हुई। दुर्घटना की जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पहुंचे मृतक के पिता ओम प्रकाश ने बताया कि उनका पुत्र अनुज साइकिल लेकर शनिवार दोपहर साइकिल लेकर गोविंदपुर बाजार गया था। साथ में पड़ोस के राम किशुन का नाती अनुज भी उसी की साइकिल से गोविंदपुर बाजार गया था। दोनों वहां से घर लौट रहे थे। इसी बीच मकदूमपुर गांव के पास दुर्घटना हो गई। पंचम भी एसयूवी की चपेट में आने से घायल हो गए।
विज्ञापन

हादसे के बाद एसयूवी छोड़कर चालक भाग निकला। अनुज की मौत से ओम प्रकाश के घर में चीख-पुकार मची है। बल्दीराय थानाध्यक्ष एमपी सिंह ने बताया कि एसयूवी को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है। चालक घटनास्थल से भाग निकला। तहरीर मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


हाईवे पर टकराईं दो कार, बचे लोग
अमहट। लखनऊ-वाराणसी हाईवे पर अमहट चौराहे के पास शुक्रवार रात करीब 11 बजे लखनऊ से आ रही तेज रफ्तार कार आगे जा रही दूसरी कार में पीछे से टकरा गई। दुर्घटना में आगे जा रही कार पलट गई। कार सवार सजदा खातून व नूर को मामूली चोट लगी। दोनों को मेडिकल कॉलेज सुल्तानपुर पहुंचाया गया। वहां से उन्हें प्राथमिक इलाज के बाद डिस्चार्ज कर दिया गया। कोतवाली नगर के उप निरीक्षक पंकज कुमार ने बताया कि दुर्घटना के बाद क्षतिग्रस्त वाहनों को मुख्य मार्ग से हटवाकर यातायात बहाल किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed