{"_id":"6a001f269cabb3426e097082","slug":"teenager-body-found-floating-in-pond-in-sultanpur-had-come-to-maternal-uncle-house-for-wedding-ceremony-2026-05-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sultanpur News: तालाब में उतराता मिला किशोर का शव, शादी समारोह में मामा के घर आया था; पुलिस जांच में जुटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sultanpur News: तालाब में उतराता मिला किशोर का शव, शादी समारोह में मामा के घर आया था; पुलिस जांच में जुटी
Sun, 10 May 2026 11:40 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
अमर उजाला नेटवर्क, सुल्तानपुर
Published by: Bhupendra Singh
Updated Sun, 10 May 2026 11:40 AM IST
सार
सुल्तानपुर में एक किशोर का शव तालाब में उतराता मिला। वह शादी समारोह में मामा के घर आया था। पुलिस जांच में जुटी है। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
विनय की फाइल फोटो।
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यूपी के सुल्तानपुर में वैवाहिक समारोह में शामिल होने आए किशोर का शव तालाब में उतराता मिला। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
मूल रूप से अमेठी जिले के इन्हौंना क्षेत्र के सराय गोपी निवासी भूपेंद्र सिंह का बड़ा पुत्र विनय (17) परिवारीजनों के साथ वैवाहिक समारोह में शामिल होने के लिए मामा आशीष कुमार सिंह के घर पूरे दशवत गरारा आया हुआ था। शनिवार की शाम लगभग 4 बजे विनय साइकिल लेकर घूमने निकला था।
विज्ञापन
काफी देर तक जब वापस नहीं लौटा तो घरवालों ने तलाश शुरू की। देर रात तक उसका कुछ पता नहीं लगा। सुबह ग्रामीणों ने गांव के बाहर तालाब में विनय का शव उतराता देखा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। विनय की मौत से पिता, मां ममता तथा छोटे भाई का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन